फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Walse Patil said NCP ready to contest local bodies polls solo

Maharashtra: स्थानीय निकाय चुनाव पर घमासान, उद्धव शिवसेना के बाद NCP का दावा- अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार

Sat, 18 Jan 2025 12:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 18 Jan 2025 12:59 PM IST
सार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता दिलीप वाल्से पाटिल ने कहा कि अगर अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन नहीं बन पाता, तो एनसीपी अकेले ही लड़ेगी।
 

विज्ञापन
Walse Patil said NCP ready to contest local bodies polls solo
दिलीप वाल्से पाटिल - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारे में लगातार उथल-पुथल मची हुई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता दिलीप वाल्से पाटिल ने शनिवार को कहा कि अगर अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन नहीं बन पाता, तो एनसीपी महाराष्ट्र में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

विज्ञापन


महायुति में कौन-कौन से दल?
बता दें, उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता वाली एनसीपी महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें भाजपा और शिवसेना भी शामिल हैं।

अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार 
अहिल्यानगर जिले के शिरडी में एक सम्मेलन के दौरान वाल्से ने कहा, 'महायुति के सभी दल स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अपनी रणनीति तय करेंगे। अगर गठबंधन नहीं बन पाता, तो एनसीपी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।'
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना पहले ही कर चुकी एलान 
एनसीपी ने 20 नवंबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 57 सीटों में से 41 पर जीत हासिल की थी। आगामी स्थानीय निकाय चुनाव विधानसभा चुनावों के बाद विपक्षी एमवीए और सत्तारूढ़ महायुति के बीच पहली बड़ी राजनीतिक लड़ाई होगी। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) ने हाल में घोषणा की थी कि वह स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी, लेकिन चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed