फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wadhawan, chairman of Diwan Housing, got bail in Iqbal Mirchi case

मुंबईः इकबाल मिर्ची मामले में दीवान हाउसिंग के अध्यक्ष वधावन को मिली जमानत

Sat, 22 Feb 2020 04:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 22 Feb 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
Wadhawan, chairman of Diwan Housing, got bail in Iqbal Mirchi case
कपिल वधावन - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को गैंगस्टर इकबाल मिर्ची से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कपिल वधावन को जमानत दे दी। वधावन को मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने 27 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इकबाल मिर्ची अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ था और उसकी 2013 में लंदन में मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


वधावन ने मिर्ची से किसी तरह के लेनदेन में शामिल नहीं होने का दावा करते हुए विशेष जज पी राजवैद्य की अदालत में जमानत अर्जी दी थी। वधावन की अपील पर सुनवाई के दौरान उनके वकील अमित देसाई ने डीएफएफएल के उन लेनदेन का लेखा जोखा कोर्ट के समक्ष रखा जिसके आधार पर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। देसाई ने कहा, इनका मिर्ची से कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान ईडी ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि वधावन जांच को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन


ईडी ने वधावन पर मिर्ची के साथ अवैध सौदे के लिये बड़ी राशि के शोधन में अहम भूमिका निभाने का आरोप लगाया था। ईडी के मुताबिक डीएचएफएल ने एक लाख फर्जी ग्राहकों को कर्ज देने के नाम पर 12773 करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी। ईडी का आरोप है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा मिर्ची को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर इकबाल मिर्ची की 2013 में लंदन में मौत हो गई थी। मुंबई में मिर्ची की संपत्ति को सबलिंक रियल एस्टेट लिमिटेड को बेचा गया। यह वधावन के भाई कपिल और धीरज की ही कंपनियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed