फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VP Naidu says Durga was defence minister and Laxmi finance minister In ancient India

प्राचीन भारत में दुर्गा रक्षा मंत्री और लक्ष्मी वित्त मंत्री थींः उपराष्ट्रपति नायडू

Fri, 22 Sep 2017 05:57 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 22 Sep 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
VP Naidu says Durga was defence minister and Laxmi finance minister In ancient India
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि प्राचीन भारत में दुर्गा रक्षा मंत्री और लक्ष्मी वित्त मंत्री थीं। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को मोहाली में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के लीडरशिप शिखर सम्मेलन में कहीं।

विज्ञापन



हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, अपने भाषण के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर का संदर्भ दिया और वहां उपस्थित छात्रों से अपनी संस्कृति की विरासत पर गर्व करने की बात कही।

विज्ञापन


पढ़ें- शेल कंपनियों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग अर्थव्यवस्था के लिए घातक: नायडू 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नायडू ने कहा कि अच्छे गवर्नेंस के चलते रामराज्य अभी भी हमारे इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि है। लेकिन अगर आज कोई इस मुद्दे पर बात करता है तो उसे सांप्रदायिकता से जोड़ दिया जाता है।


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह हमेशा राजनीतिक रूप से सही नहीं थे। नायडू ने कहा कि पिछले दिनों बढ़ी असहिष्णुता और बोलने की आजादी के मुद्दे पर बहस छिड़ी थी, लेकिन ये समाज को गलत राह में ले जाने वाला मामला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed