{"_id":"5c0c85b4bdec22419e1f4f2c","slug":"voting-underway-for-the-2nd-phase-of-panchayat-polls-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम पंचायत चुनाव : दूसरे चरण का मतदान जारी, सत्ताधारी भाजपा की कड़ी परीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम पंचायत चुनाव : दूसरे चरण का मतदान जारी, सत्ताधारी भाजपा की कड़ी परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम
Updated Sun, 09 Dec 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। 10 जिलों में पंचायत चुनावों के दूसरे व आखिरी चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इस दौर की लगभग 10 हजार सीटों के लिए 35 हजार उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके लिए 9,428 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। असम में भाजपा सत्ता में है इसीलिए पार्टी की प्रदेश में परीक्षा मानी जा रही है। पिछले काफी समय से यहां एनआरसी का मुद्दा गर्म है।
विज्ञापन
सत्ताधारी बीजेपी, असम गण परिषद, कांग्रेस, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ), ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीएमसी) ने इस चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत की है। चुनाव में किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
वोटों की गिनती 12 और 13 दिसंबर को होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दूसरे चरण के मतदान में सत्ताधारी बीजेपी, कांग्रेस और एजीपी के बीच कांटे की टक्कर होगी। असम गण परिषद सरकार में भागीदार भी है लेकिन पंचायत चुनाव में दोनों आमने सामने हैं।
विज्ञापन
Voting underway for the 2nd phase of panchayat polls in Assam. Visuals from a polling station in Karimganj. pic.twitter.com/4xfIIGnXrc
— ANI (@ANI) December 9, 2018