फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Voting in Tamilnadu, Kerala and Pudducherry starts today

केरल में 3 बजे तक 50.2 फीसदी और तमिलनाडु में 63.7 फीसदी मतदान

Mon, 16 May 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 03:57 PM IST
सार

  • तमिलनाडु और केरल में कई सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला
  • पश्चिम बंगाल, असम के साथ 19 मई को घोषित होंगे नतीजे

विज्ञापन
Voting in Tamilnadu, Kerala and Pudducherry starts today
तमिलनाडु चुनाव में जयललिता ने भी डाला वोट - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु और केरल में सोमवार को होने वाला मतदान मुख्यमंत्री जयललिता और ओमन चांडी के अलावा उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी एम करुणानिधि और वीएस अच्युतनंदन का भाग्य तय करेगा। दोनों राज्यों की कई विधानसभा सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला है। इन दोनों राज्यों के अलावा सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी मतदान हो रहा है। केरल में 3 बजे तक 50.2 फीसदी हुआ, जबकि तमिलनाडु में 3 बजे तक 63.7 फीसदी मतदान हो चुका है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता भी अपना वोट डाल चुकी हैं।

विज्ञापन


तीनों विधानसभाओं के लिए एक ही चरण में मतदान हो रहा है। मतदान के नतीजे 19 मई को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन पश्चिम बंगाल और असम के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे, जहां पहले ही मतदान हो चुका है। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के इन चुनावों को ‘लघु’ आम चुनाव बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


इन चुनावों के जरिये भाजपा दक्षिण के तटवर्तीय राज्यों में अपनी जड़े जमाने की कोशिश कर रही हैं। तमिलनाडु में सत्ता हासिल करने के लिए एआईएडीएमके की सुप्रीमो जयललिता का सीधा मुकाबला 91 वर्षीय करुणानिधि से है। हालांकि राज्य में डीएमडीके-पीडब्ल्यूएफ-टीएमसी गठबंधन की ओर से अभिनेता से राजनेता बने विजयकांत और पीएमके के अंबुमणि रामदौस भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। राज्य में कुल 3740 प्रत्याशी 233 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के पांच करोड़ 79 लाख मतदाता सोमवार को अपना फैसला देंगे। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा की एक सीट पर चुनाव आयोग ने मतदान रद्द कर दिया है। करूर जिले की अरवाकुरिची विधानसभा सीट पर 23 मई को मतदान होगा। इसका नतीजा 25 मई को आएगा। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की ओर से मतदाताओं को गैरकानूनी ढंग से रिश्वत देकर बरगलाने की घटनाओं के चलते यहां 16 मई को चुनाव रद्द किया है।

केरल में होगा प्रत्याशियों के भाग्यों का फैसला

Voting in Tamilnadu, Kerala and Pudducherry starts today
omman chandi - फोटो : bbc
केरल में 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए 1203 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 109 महिलाएं हैं। राज्य के 2.61 करोड़ मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर भी 16 मई को मतदान होगा। पुडुचेरी के चार क्षेत्र अलग-अलग राज्यों में हैं। इनके बीच भौगोलिक दूरी भी है। इन इलाकों की राजनीति संबंधित राज्यों से प्रभावित होती है। राजधानी पुडुचेरी और कराईकल के मतदान पर तमिलनाडु का असर रहता है, तो माहे की राजनीति केरल से प्रभावित होती है। इसी तरह यनम की राजनीति में आंध्रप्रदेश का असर है। 

तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के साथ आठ राज्यों में लोकसभा की एक और विधानसभा की नौ सीटों पर भी सोमवार को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। मध्य प्रदेश के घोड़ाडोंगरी, उत्तर प्रदेश के बिलारी और जंगीपुर, झारखंड के गोड्डा तथा पांकी, गुजरात के तलाला, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग, अरुणाचल प्रदेश के कनुबारी और तेलंगाना के पलेर में विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। वहीं मेघालय के तुरा लोकसभा क्षेत्र पर भी मतदान होगा। तुरा संसदीय सीट पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा के निधन के कारण खाली हुई है। इन चुनावों के नतीजे भी 19 मई को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed