फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Voters won't fall for Congress promises, Modi Guarantee will bag all 28 Karnataka LS seats: BJP

Karnataka: BJP का दावा- कांग्रेस के झांसे में नहीं आएंगे मतदाता, मोदी की गारंटी से मिलेंगी सभी 28 लोकसभा सीटें

Mon, 08 Jan 2024 06:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 08 Jan 2024 06:32 PM IST
सार

Karnataka: बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि राज्य के मतदाता अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनकी पार्टी आगामी चुनावों में सभी 28 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Voters won't fall for Congress promises, Modi Guarantee will bag all 28 Karnataka LS seats: BJP
बीवाई विजयेंद्र। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने सोमवार को कहा कि देश में भगवा पार्टी के समर्थन में लहर है और पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 28 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आयोजित भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के बुद्धिजीवी लोग कांग्रेस पार्टी की नौटंकी की गारंटी के झांसे में नहीं आएंगे क्योंकि वे जानते हैं कि (पीएम नरेंद्र) मोदी की गारंटी सबसे अच्छी है। विजयेंद्र ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और अगर भाजपा अगला चुनाव जीतती है तो उनके नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अक्षमता के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 14 बजट पेश किए हैं। वह संसाधन जुटाने के मामले में पूरी तरह से विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में गंभीर सूखे की स्थिति और हाल के दिनों में पांच सौ किसानों की आत्महत्या के बावजूद राज्य सरकार ने पीड़ित लोगों को कोई मुआवजा नहीं दिया है। 

विज्ञापन

विजयेंद्र ने कहा कि राज्य के मतदाता अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनकी पार्टी आगामी चुनावों में सभी 28 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कर्नाटक में 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि पार्टी समर्थित एक निर्दलीय भी विजयी हुआ था। कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, बसवराज बोम्मई और डी वी सदानंद गौड़ा और राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक और विधान परिषद में विपक्ष के नेता कोटा श्रीनिवास पुजारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed