फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VK sasikala said to cops, I am not a thief

मैं कोई छोटी-मोटी चोर नहीं जो पुलिस की जीप में बैठूं: शशिकला

Fri, 17 Feb 2017 01:35 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Feb 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
VK sasikala said to cops, I am not a thief
शशिकला

आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने की बात शशिकला पचा नहीं पा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इस मामले में 4 साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद उन्हें बुधवार को पारप्पना अग्रहारा जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस उन्हें जेल तक पुलिस जीप से ले जाना चाहती थी, लेकिन शशिकला इसके लिए तैयार नहीं हुईं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक शशिकला ने कह दिया कि जेल तक कितनी भी दूरी हो वो पैदल चलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मैं कोई छोटी-मोटी चोर नहीं हूं, जो पुलिस जीप में बैठूं।
विज्ञापन


अखबार के मुताबिक शशिकला को उम्मीद थी कि उन्हें पिछली बार की तरह ही वीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा जिस तरह का उन्हें पिछली बार जयललिता के साथ जेल जाते वक्त मिला था। जयललिता उस वक्त सीएम थीं और उनकी तबियत खराब थी, जिस वजह से उन्हें ए ग्रेड की सुविधाएं मिली थीं। जयललिता के साथ शशिकला को भी उस वक्त इन सुविधाओं का लाभ मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में ऐसे बीता शशिकला का पहला दिन

VK sasikala said to cops, I am not a thief

आपको बता दें कि कोर्ट ने शशिकला को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने की अर्जी खारिज कर दी थी। अखबार के मुताबिक शशिकला का पहला दिन शांति से बीता वो पूरी रात सो नहीं पाईं।

शशिकला के साथ उनकी एक संबंधी भी हैं। शशिकला उनके अलावा किसी और से बात नहीं कर रही हैं। उनकी तबियत खराब होने की वजह से जेल में उन्हें एक खाट मुहैया कराई गई है।

इसके अलावा उन्हें एक सफेद साड़ी दी गई, जिसे उन्होंने नहीं पहना, क्योंकि उसके साथ का मैचिंग ब्लाउज नहीं था। हालांकि गुरुवार रात वो कुछ घंटों के लिए सोईं और सुबह इमली वाले चावल खाए और कॉफी भी पी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दी गई शशिकला

VK sasikala said to cops, I am not a thief

आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दी गई अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला ने बुधवार को बेंगलुरु की परापन्ना जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

शशिकला बेंगलुरु जेल के सेल नंबर 10711 में कैदी नंबर 9434 के तौर पर रहेंगी। शशिकला को मोमबत्ती बनाने का काम दिया गया है जिसके लिए उन्हें 50 रुपये भी मिलेंगे।

शशिकला को भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट से चार साल की सजा हुई है। शशिकला ने बेंगलुरु जेल में सरेंडर करने से पहले जयललिता की समाधि पर माथा टेका और इसके बाद शशिकला एमजीआर के मेमोरियल पर भी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed