फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vittorio Colao and Kumar Mangalam may have met PM Narendra Modi

आइडिया-वोडाफोन के विलय के बाद PM से मिले मगंलम-कोआलो!

Thu, 23 Mar 2017 12:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र Updated Thu, 23 Mar 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
Vittorio Colao and Kumar Mangalam may have met PM Narendra Modi
आइडिया वोडाफोन
वोडाफोन ग्रुप के मुख्य कार्यकारी विटोरिया कोलाओ और आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोडाफोन इंडिया-आइडिया सेलुलर के विलय से अवगत कराया। बताते चलें कि दोनों टेलिकॉम कंपनियों का हाल ही में विलय हुआ है।
विज्ञापन


इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कोआलो और बिरला की मंगलवार की शाम को मोदी से मुलाकात हुई थी। उनके साथ वोडाफोन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर पी बालाजी, आइडिया सेलुलर के एमडी हिमांशु कपानिया भी थे। 
विज्ञापन


यह मीटिंग 45 तक चली। इस दौरान कोआलो और बिरला ने विलय की विस्तृत रूपरेखा समझाई। हालांकि, आदित्य और बिरला ग्रुप ने प्रधानमंत्री से मिलने के प्रश्न पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कोआलो और बिरला की पहले टेलिकॉम मिनिस्टर मनोज सिन्हा से मुलाकात हुई। इसके बाद वे प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री को इंडस्ट्री के प्राइस वार से अवगत कराया और सरकार का सहयोग मांगा।  

8 महीने की बात के बाद हुआ था विलय

Vittorio Colao and Kumar Mangalam may have met PM Narendra Modi
जियो का मुकाबला
बता दें कि करीब आठ महीने तक चली लंबी बातचीत के बाद वोडाफोन और आदित्य बिड़ला समूह की आइडिया सेल्युलर का विलय हो पाया। जियो से मिल रही कड़ी टक्कर के बाद टेलीकॉम कंपनियों के लिए ऐसे निर्णय लेना मजबूरी बन गई है। 

विलय के बाद आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम ने कहा था, मैं नई कंपनी का चेयरमैन बनकर बहुत खुश हूं। इस विलय के बाद वोडाफोन कंबाइन्ड इनटिटी का 45% अपने पास रखेगी वहीं, आइडिया के पास इसकी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। आगे जाकर आदित्य बिड़ला ग्रुप और वोडाफोन का हिस्सा बराबर हो जाएगा।

विलय के बाद कंपनियों ने कहा कि 3जी और 4जी नेटवर्क पूरे देश में जाल की तरह फैलाया जाएगा। विलय के बाद इस कंपनी के पास 40 करोड़ ग्राहक होंगे, जिससे भारत के तीन ग्राहकों में से एक इस कंपनी के ग्राहक होंगे।

 ऐसा कहा जा रहा है कि देश में तीन लाख से ज्यादा लोग टेलिकॉम इंडस्ट्री में नौकरी करते हैं, लेकिन अगले 18 महीने की विलय प्रक्रिया के दौरान टेलिकॉम इंडस्ट्री से 10,000 से 25,000 लोगों की नौकरी पर तलवार लटक रही है। लेकिन कुमार मंगलम ने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि कर्मचारियों को हटाए जाने की अभी हमारी कोई योजना नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed