{"_id":"5eb1f48d8ebc3e90784e4df8","slug":"vitamin-d-deficiency-also-increases-the-risk-of-coronavirus-infection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर बड़ा खुलासा : विटामिन-डी की कमी से भी संक्रमण का खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना पर बड़ा खुलासा : विटामिन-डी की कमी से भी संक्रमण का खतरा
Wed, 06 May 2020 04:50 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 06 May 2020 04:50 AM IST
विज्ञापन
विटामिन डी
कोरोना से उन लोगों को भी खतरा हो सकता है जिन्हें विटामिन-डी की कमी है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ऐसे अधिकतर लोगों की मौत भी हो सकती है। ये हैरान करने वाला खुलासा 20 यूरोपीय देशों में विटामिन-डी के औसत स्तर को संक्रमित मरीजों की दर और उनकी मृत्यु दर की तुलना कर के किया गया है। इसके खुलासे के बाद वैज्ञानिक इस वायरस और विटामिन-डी के बीच संबंध ढूंढ़ने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ डबलिन में एक अध्ययन में पता चला है कि विटामिन-डी की डोज से एक व्यक्ति के सीने में संक्रमण की संभावना 50 फीसदी कम हो गई।
विज्ञापन
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका
विज्ञापन
- अलग से डोज देने पर करना होगा विचार
विज्ञापन
ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ डबलिन में एक अध्ययन में पता चला है कि विटामिन-डी की डोज से एक व्यक्ति के सीने में संक्रमण की संभावना 50 फीसदी कम हो गई।
- औसत से कम मिला स्तर
Trending Videos
अध्ययन के अनुसार इटली में 70 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में विटामिन-डी का स्तर 30 एनएमओएल/एल था जो औसत से 26 एनएमओएल/एल कम था। इटली में बड़े पैमाने पर मौतें हुई हैं। यही हाल स्विट्जरलैंड का है जहां विटामिन-डी का स्तर 26, स्पेन में 28 और इटली में औसतन हर व्यक्ति में ये 45 एनएमओएल/एल है जो सामान्य से कम है। ये सभी देश कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हैं।
- जानिए कैसे बनता है विटामिन-डी, पांच-दस मिनट धूप में बिताने से फायदा
सुबह के समय व्यक्ति द्वारा 5 से 10 मिनट तक धूप में गुजारने से कुछ हद तक इसकी पूर्ति हो सकती है। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखें। शरीर को विटामिन-डी खाद्य पदार्थों जैसे मछली, मशरूम आदि से भी मिलता है।