कोलकाता : विस्तारा की फ्लाइट में टर्बुलेंस की वजह से 8 यात्री घायल, तीन अस्पताल में भर्ती
इस घटना में 8 यात्री चोटिल हो गए जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें कोलकाता के एक स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विस्तारा की मुंबई-कोलकाता उड़ान UK775 में भारी टर्बुलेंस की वजह से 8 यात्री चोटिल हो गए। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कोलकाता के एक स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उड़ान की लैंडिंग के 15 मिनट पहले इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। कोलकाता हवाई अड्डे के निदेशक ने इसकी जानकारी दी है।
हवाई अड्डे के निदेशक सी पट्टाभी ने पीटीआई को बताया कि शाम करीब चार बज कर 25 मिनट पर उड़ान यूके 775 सुरक्षित कोलकाता हवाई अड्डे पर उतर गयी । पट्टाभी ने बताया कि गड़बड़ी के कारण विमान के अंदर तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि पांच अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई। अधिकारी ने बताया कि मामूली रूप से घायल पांचों यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य तक भेज दिया गया । उन्होंने बताया कि विमान में 123 यात्री सवार थे।
हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि खराब मौसम के कारण यह घटना शाम करीब चार बजे हुई जब यह विमान कोलकाता से 25 समुद्री मील दूर था। विस्तारा के एक प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन अपने यात्रियों के दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव से दुखी है और घायलों के स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि हम प्राथमिकता के आधार पर इस घटना की जांच कर रहे हैं और जल्दी ही इस बारे में जानकारी साझा की जाएगी।
Flight UK775 operating Mumbai-Kolkata on June 7 faced severe turbulence 15 minutes before landing, causing injuries to a few passengers, who were given first aid during flight & medical assistance upon arrival in Kolkata. We're investigating the incident on priority: Vistara Spox
— ANI (@ANI) June 7, 2021