{"_id":"5d412fbb8ebc3e6cca5d95db","slug":"vishweshwar-hegde-kageri-elected-as-karnataka-legislative-assembly-speaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वेश्वर हेगड़े बने कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष, केआर रमेश कुमार का लिया स्थान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विश्वेश्वर हेगड़े बने कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष, केआर रमेश कुमार का लिया स्थान
Wed, 31 Jul 2019 11:35 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी
- फोटो : ANI
कर्नाटक विधानसभा से स्पीकर के तौर पर केआर रमेश कुमार के इस्तीफा देने के बाद विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी को नया विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है। कगेरी ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। वह भाजपा के वरिष्ठ विधायक हैं। वह छह बार विधायक रह चुके हैं। सोमवार को रमेश कुमार के पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ।
विज्ञापन
Karnataka: Vishweshwar Hegde Kageri has been elected as the #Karnataka Legislative Assembly Speaker. pic.twitter.com/bmeLi7tb3u
— ANI (@ANI) July 31, 2019विज्ञापन
सोमवार को कर्नाटक विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा, 'हमें केवल विश्वेश्वर राव हेगड़े कगेरी का नामांकन मिला है।' जब कगेरी ने कर्नाटक विधानसभा के सदस्य एम के विशालाक्षी को अपना नामांकन सौंपा उस समय मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और भाजपा नेता गोविंद करजोल, आर अशोक, जगदीश शेट्टार, के एस ईश्वरप्पा और एस सुरेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
रमेश कुमार ने 14 महीने के अपने कार्यकाल के बाद सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन वाली सरकार गिरने के बाद ऐसा किया। येदियुरप्पा ने सदन में अपना बहुमत साबित कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हमने अपना कोई उम्मीदवार इसलिए नहीं उतारा क्योंकि भाजपा के पास बहुमत है। जेडीएस ने भी यही बात कही।