फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vishwanath temple for devotees big plans , no longer will have to wait for hours

विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी योजना, अब नहीं करना होगा घंटों इंतजार

Fri, 05 Aug 2016 05:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 05 Aug 2016 05:26 AM IST
विज्ञापन
Vishwanath temple for devotees big plans , no longer will have to wait for hours
बाबा विश्वनाथ मंदिर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तों को अब घंटों इंतजार नहीं करना होगा। न्यास परिषद 33 साल पुरानी इस समस्या के समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है।

विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत मंदिर के भीतर एक साथ एक से 1.50 लाख भक्तों के बैठने की सुविधा दी जाएगी, ताकि भक्तों को बाबा के दरबार में पहुंचने के लिए खुले आसमान के नीचे बैरीकेडिंग के बीच धूप, बारिश का सामना करते हुए घंटों खड़ा न होना पड़े।
विज्ञापन


फिलहाल विशेष अवसरों पर भक्तों को 24 घंटे तक कतार में लगना पड़ता है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी का कहना है कि वह देश के सभी धर्मार्थ ट्रस्टों में अब तक की सबसे अव्वल दर्जे की सुगम व्यवस्था बाबा विश्वनाथ के भक्तों को देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल सावन के सोमवार के अलावा महाशिवरात्रि, त्रयोदशी, ग्रहण स्नान पर्व, कुंभ पर्व और पितृपक्ष के दौरान लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ने से लंबी कतारें लग जाती हैं।

संकरी गली में बाबा का दरबार होने की वजह से सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाता है, ऐसे में लक्सा से दशाश्वमेध-बांसफाटक, ज्ञानवापी होते हुए मैदागिन तक पांच किमी तक लंबी कतार लग जाती है।

न्यास परिषद की विश्वनाथ मंदिर आवासीय योजना में उन लोगों को उसी इलाके में बसाने की योजना बनाई जा रही है, जिनके भवनों को खरीदा जाएगा। वहां व्यवसायियों के लिए माडर्न शॉप भी बनाकर आवंटित की जाएगी, ताकि किसी को तकलीफ न पहुंचने पाए। 

योजनाएं बनीं, साकार नहीं हुईं काशी विश्वनाथ मंदिर में अधिग्रहण के बाद योजनाएं तो बहुत बनीं लेकिन न्यास और अफसरों के बीच तालमेल न होने के कारण उनको मूर्त रूप नहीं दिया जा सका।


काशी विश्वनाथ गोशाला, काशी विश्वनाथ यज्ञशाला के अलावा काशी विश्वनाथ महिला डिग्री कॉलेज और स्वर्ण शिखर के जीर्णोद्धार की योजनाएं अब तक साकार नहीं हो सकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed