फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vishwa Hindu Parishad will run Dharma Raksha Abhiyan across the country

Vishva Hindu Parishad: विश्व हिंदू परिषद देशभर में चलाएगा ‘धर्म रक्षा अभियान’, विशेष कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Wed, 21 Dec 2022 01:38 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 01:38 AM IST
सार

‘धर्म रक्षा अभियान’ के दौरान हवन-यज्ञ, कथा-प्रवचन, शोभा यात्रा, सेमिनार, साहित्य का वितरण, पदयात्रा और प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी।

विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad will run Dharma Raksha Abhiyan across the country
Vishva Hindu Parishad - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता बुधवार यानी 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक देशभर में ‘धर्म रक्षा अभियान’ चलाएंगे। विपिह के केंद्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने इसकी घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य छल-कपट, लालच या बलपूर्वक किए गए धर्मांतरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही देश को इस कलंक से मुक्त कराने का प्रयास करना है। 

विज्ञापन


आलोक कुमार ने कहा, 23 दिसंबर को स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस को केंद्र में रखकर, हम उनके शुद्धिकरण आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे और हिंदू समाज से किन्ही कारणों से बिछड़ चुके लोगों को वापस लाने के लिए अभियान तेज करेंगे। 
विज्ञापन


‘धर्म रक्षा अभियान’ के दौरान हवन-यज्ञ, कथा-प्रवचन, शोभा यात्रा, सेमिनार, साहित्य का वितरण, पदयात्रा और प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। इसके अलावा महिलाों, पुरुषों और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed