{"_id":"5a15b5e04f1c1b6a678bd45e","slug":"vishwa-hindu-parishad-will-organized-dharma-parishad-on-ram-temple-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद, संघ प्रमुख और सीएम योगी भी होंगे शामिल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राम मंदिर मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद, संघ प्रमुख और सीएम योगी भी होंगे शामिल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:28 AM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर बनाने के मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित धर्म संसद में संघ प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे। धर्म संसद शुक्रवार से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
धर्म संसद ऐसे समय में आयोजित की जा रही है जब अदालत के बाहर अयोध्या विवाद सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर भी विभिन्न पक्षों से बातचीत के जरिये इस मसले पर मध्यस्थता कर इसे सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि धर्म संसद के लिए बड़ी संख्या में संतों और साधुओं को आमंत्रित किया गया है।
इस कार्यक्रम में भागवत और आदित्यनाथ मुख्य संबोधन करेंगे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में अयोध्या में राम मंदिर बनाने, गोरक्षा और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन