विशाखापट्टनम: तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
तीन नक्सलियों ने बुधवार को विशाखापट्टनम में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।नक्सलियों ने पडरु के पुलिस उपाधीक्षक राजकमल के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
Visakhapatnam: 3 Naxals surrender before police
Read @ANI story | https://t.co/gA1FvBPYP0 pic.twitter.com/S8ith4tGGN— ANI Digital (@ani_digital) August 29, 2019विज्ञापन
विशाखापत्तनम एजेंसी क्षेत्र में 20 अगस्त को जीके वैधी मंडल में मंडपल्ली गांव के पास सुरक्षा कर्मियों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई जिसके बाद ही नक्सलियों ने खुद ही आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया।
इससे पहले 17 अगस्त को सीपीआई (माओवादी) के तीन नक्सलियों, जिनमें एक डिवीजन कमेटी मेंबर (डीसीएम) और दो एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम) शामिल थे, ने विशाखापत्तनम में पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।