फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   virologist T Jacob John said Corona Pandemic in the way of becoming an endemic disease in India but Less likely to be more dangerous than Omicron and Delta Variants

वायरोलॉजिस्ट का दावा : देश में स्थानिक बीमारी बनने की तरफ कोरोना महामारी, ओमिक्रॉन और डेल्टा से अधिक खतरनाक स्वरूप की संभावना कम

Wed, 16 Feb 2022 06:33 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Feb 2022 06:33 AM IST
सार

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सेंटर ऑफ एडवांस्ड रिसर्च इन वायरोलॉजी के पूर्व निदेशक टी जैकब जॉन ने कहा, देश में एंडेमिक का दौर कई महीनों बना रहेगा। ओमिक्रॉन की तरह कोई नया वैरिएंट भी आ सकता है।

विज्ञापन
virologist T Jacob John said Corona Pandemic in the way of becoming an endemic disease in India but Less likely to be more dangerous than Omicron and Delta Variants
भारत में कोविड महामारी असल में स्थानिक बीमारी बनने की तरफ बढ़ रही है। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

मशहूर वायरोलॉजिस्ट टी जैकब जॉन ने दावा किया कि भारत में कोविड महामारी असल में स्थानिक बीमारी (एंडेमिक) बनने की तरफ बढ़ रही है। जब किसी समुदाय में संक्रमण के मामलों को ग्राफ पर देखा जाता है, तो मामले बढ़ने, चरम पर पहुंचने और कम होने की प्रक्रिया को महामारी कहा जाता है। वहीं मामलों की संख्या की स्थिर अवस्था को स्थानिक व स्थानीय बीमारी कहा जाता है।

विज्ञापन


बाद में जब कभी भी महामारी की स्थिति बनती है, तो इसे लहर माना जाता है। हालांकि, जब तक मामलों की संख्या चार सप्ताह तक मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कम और स्थिर नहीं बनी रहती, तब तक एंडेमिक घोषित नहीं कर सकते। 
विज्ञापन


आती रह सकती हैं छोटी-छोटी लहरें
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सेंटर ऑफ एडवांस्ड रिसर्च इन वायरोलॉजी के पूर्व निदेशक टी जैकब जॉन ने कहा, देश में एंडेमिक का दौर कई महीनों बना रहेगा। ओमिक्रॉन की तरह कोई नया वैरिएंट भी आ सकता है। हालांकि, इसकी संभावना बहुत कम है कि ओमिक्रॉन से अधिक संक्रामक और डेल्टा से अधिक खतरनाक कोई और स्वरूप सामने आएगा। छोटी-छोटी कोविड लहरें आती रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को रहन-सहन के तरीके में तब्दीली की जरूरत
महामारी विशेषज्ञ और फाउंडेशन फॉर पीपल-सेट्रिक हेल्थ सिस्टमस, दिल्ली के कार्यकारी निदेशक डॉ. चंद्रकांत लहरिया ने कहा कि भारत एंडेमिक चरण में प्रवेश कर रहा है या नहीं, इसकी प्रासंगिकता नहीं है। ध्यान यह रखना है कि लोग संक्रमण के प्रति संवेदनशील हो और अपने जीने और रहन-सहन के तरीकों में तब्दीली करें।


16 राज्यों के 80 जिलों में संक्रमण अब भी गंभीर, 105 जिले ऑरेंज जोन में
नई दिल्ली। कोरोना मामलों में गिरावट के बीच अभी भी 16 राज्यों के 80 जिलों में संक्रमण गंभीर बना हुआ है। वहीं देश के 105 जिले ऑरेंज जोन में है जहां साप्ताहिक संक्रमण दर पांच से 10 फीसदी के बीच है। असम, गोवा और गुजरात में एक-एक जिला रेड जोन में है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पूरी तरह से ग्रीन जोन में आ गई है।

76 दिन में सबसे कम मरीज
76 दिन बाद देश में सबसे कम 27,409 नए कोरोना मरीज मिले हैं। दैनिक संक्रमितों की संख्या में भी 93 फीसदी की गिरावट आई है। 

जगन्नाथ मंदिर में टीका सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं: ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश को 21 फरवरी से कोविड टीके का सर्टिफिकेट जरूरी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed