फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violinist and Padma Award winner TN Krishnan passes away

वायलिन वादक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित टीएन कृष्णन का 92 वर्ष की उम्र में निधन

Tue, 03 Nov 2020 07:37 AM IST
Kuldeep Singh एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 03 Nov 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
Violinist and Padma Award winner TN Krishnan passes away
Violin maestro and Padma awardee TN Krishnan (File Photo) - फोटो : ANI

वायलिन वादक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित टीएन कृष्णन का सोमवार (दो नवंबर) शाम चेन्नई (तमिलनाडु) में निधन हो गया। उनकी उम्र 92 वर्ष थी। टीएन कृष्णन अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन पूरा देश उनकी रागों की प्राचीन सुंदरता का प्रतिनिधित्व करता रहेगा। उन्होंने एक बालक के रूप में संगीत की दुनिया में प्रवेश किया था। अपने जीवन के अंतिम दिनों  तक वे रागों का प्रदर्शन करते रहे। 

विज्ञापन


टीएन कृष्णन बीमार नहीं थे, सोमवार को शाम को उन्हें अचानक बेचैनी हुई और उनका निधन हो गया। ये जनाकारी चेन्नई के संगीत प्रेमी और संगीत कार्यक्रमों के आयोजक रामनाथन अय्यर ने दी। रामनाथन अय्यर टीएन कृष्णन के परिवार के करीबी हैं, उन्होंने कहा कि पिछले महीने ही टीएन कृष्णन ने अपना जन्मदिन मनाया था। टीएन कृष्णन ने बचपन से ही संगीत सीखा था। संगीत उन्हें विरासत में मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन



टीएन कृष्णन की शादी कमला कृष्णन से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, विजी कृष्णन नटराजन और श्रीराम कृष्णन। विजी कृष्णन नटराजन और श्रीराम कृष्णन दोनों ही प्रसिद्ध वायलिन वादक हैं और अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। टी एन कृष्णन की बहन एन राजम हिंदुस्तानी भी एक प्रसिद्ध वायलिन वादक हैं।

टीएन कृष्ण संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने पिता से ली थी। टीएन कृष्णन का जन्म केरल में छह अक्टूबर 1928 में हुआ था। टीएन कृष्णन के पिता का नाम ए नारायण अय्यर था और मां का नाम अम्मीनी अम्मल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed