फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violent clashes between prisoners in West Bengal Baruipur jail, beat officer

पश्चिम बंगाल की जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, जमकर पथराव, अधिकारी को पीटा

Tue, 03 Mar 2020 02:01 PM IST
आसिम खान पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Tue, 03 Mar 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Violent clashes between prisoners in West Bengal Baruipur jail, beat officer
सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बरुईपुर जेल में कैदियों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प को रोकने का प्रयास करते समय जेल के एक अधिकारी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उप-जेलर श्यामलाल भट्टाचार्य सोमवार शाम दो समूहों के बीच हुई झड़प में बीच-बचाव का प्रयास कर रहे थे, तभी उनकी पिटाई कर दी गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दौरान कैदियों ने पथराव शुरू कर दिया और जेल के कई हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जेल का उद्घाटन 2018 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था। भट्टाचार्य को बरुईपुर उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कैदियों से बात किए जाने के बाद मंगलवार तड़के हालात पर काबू पाया जा सका। अधिकारी हिंसा भड़कने के कारणों पर चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कैदियों ने जेल अधिकारियों पर कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि कैदियों को शांत करने के लिए उनसे वादा किया गया है कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह तय हुआ है कि सुधार गृह के अधीक्षक और अतिरिक्त जेलर का कुछ दिनों में तबादला कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैदियों के आरोपों की जांच भी की जाएगी।


पुलिस अधीक्षक राशिद मुनीर खान ने कैदियों को अपना फोन नंबर देते हुए कहा कि कोई भी समस्या होने पर वे उन्हें फोन कर सकते हैं। जेल प्रशासन मंत्री उज्ज्वल बिस्वास ने देर रात जेल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इससे पहले शनिवार को आजीवन कारावास की सजा पाए एक कैदी ने हावड़ा जिला जेल की छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देते हुए जेल पर अनियमितता का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed