फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violence in Sandeshkhali during 7th phase voting Police lathi charge and tear gas BJP TMC

वोटिंग के दौरान संदेशखाली में हिंसा: पुलिस ने लाठी-आंसू गैस छोड़े, तीन घायल; BJP-TMC ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Sat, 01 Jun 2024 10:12 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संदेशखाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संदेशखाली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 01 Jun 2024 10:12 PM IST
सार

बशीरहाट पुलिस अधीक्षक हुसैन मेहेदी रहमान ने बताया कि संदेशखली के बयारामारी में टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प के दौरान तीन लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Violence in Sandeshkhali during 7th phase voting Police lathi charge and tear gas BJP TMC
संदेशखाली में हिंसा। - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल में भाजपा-टीएमसी समर्थकों के बीच हिंसा हो गई। कथित चुनाव गड़बड़ियों के आरोप में हिंसा हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पश्चिम बंगाल में शाम पांच बजे तक 69.89 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन

संदेशखाली में हिंसा
बशीरहाट लोकसभा सीट के संदेशखाली में चुनावी गड़बड़ी के आरोप में टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई। पुलिस को हालात काबू में करने के लिए लाठियों और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा का आरोप है कि टीएमसी के गुंडों ने मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया। वहीं, टीएमसी ने आरोप लगाए कि पात्रा और भाजपा के गुंडों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। दोनों पक्ष बसंती एक्सप्रेस हाईवे पर भिड़ गए थे, जिन्हें बामुश्किल पुलिस ने रोका। भाजपा का दावा है कि टीएमसी के गुंडों ने गोलियां भी चलाईं। संदेशखाली के तीन इलाकों में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं को ईंट फेंकते देखा गया।

विज्ञापन

संदेशखाली में हिंसा के कारण तीन घायल
बशीरहाट पुलिस अधीक्षक हुसैन मेहेदी रहमान ने बताया कि संदेशखली के बयारामारी में टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प के दौरान तीन लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बता दें, संदेशखली के बरमाजुर इलाके में कल रात से ही तनाव है। यहां भाजपा का आरोप है कि शुक्रवार रात पुलिसकर्मियों के साथ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पोलिंग एजेंटों को घर-घर जाकर धमकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा की कुल 2267 शिकायतें
बाद में चुनाव आयोग ने बताया कि हमें शाम पांच बजे तक 2,267 शिकायतें मिलीं। इनमें ईवीएम में खराबी और बूथों में एजेंटों के प्रवेश में बाधा डालने का आरोप लगाया गया। टीएमसी, कांग्रेस, आईएसएफ और भाजपा ने हिंसा, मतदाताओं को डराने-धमकाने और एजेंटों पर हमले से संबंधित सैकड़ों शिकायतें दर्ज कराई हैं। हिंसा की जानकारी देते हुए बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक्स पर सुबह कहा था कि आज सुबह 6.40 बजे जयनगर संसदीय क्षेत्र में बेनीमाधवपुर एफपी स्कूल से कुछ रिजर्व ईवीएम और सेक्टर अधिकारी के पेपरों को भीड़ ने लूट लिया। भीड़ ने दो वीवीपैट मशीनों को तालाब में फेंक दिया। सेक्टर अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में और जरूरी कार्रवाई की जा रही है। 

जानें मतदान के आंकड़े
आयोग के अनुसार, बशीरहाट में सबसे अधिक 76.56 प्रतिशत तो कोलकाता उत्तर में 59.23 सीटों पर मतदाता हुआ। मथुरापुर में 74.13%, जयनगर में 73.44%, डायमंड हार्बर में 72.87%, बारासात में 71.80%, जादवपुर में 70.41%, दमदम में 67.60, कोलकाता दक्षिण में 60.88 में मतदान हुआ। वहीं, बारानगर उपचुनाव में 66.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed