फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violence in Bengal hospital over inadequate medical services; doctors, policemen assaulted

West Bengal: बंगाल के अस्पताल में चिकित्सा सुविधा की कमी को लेकर हिंसा; चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों पर हमला

Fri, 24 Jan 2025 02:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Jan 2025 02:57 PM IST
सार

पूर्वी बर्धमान के शक्तिगढ़ में स्वेतिपल्ली के एक युवक को पैर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज से नाखुश मरीज के कुछ परिजन और दोस्तों ने कथित तौर पर अस्पताल के अधिकारियों के साथ बहस की।

विज्ञापन
Violence in Bengal hospital over inadequate medical services; doctors, policemen assaulted
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बर्धमान शहर में एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में गुरुवार रात जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। अस्पताल में उस समय हंगामा मचा, जब कथित चिकित्सा सुविधा की कमी को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान लोगों के एक समूह ने चिकित्सकों, अस्पताल कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों पर हमला किया।

विज्ञापन


कैसे शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, पूर्वी बर्धमान के शक्तिगढ़ में स्वेतिपल्ली के एक युवक को पैर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज से नाखुश मरीज के कुछ परिजन और दोस्तों ने कथित तौर पर अस्पताल के अधिकारियों के साथ बहस की।
विज्ञापन


झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए
अस्पताल अधीक्षक शकुंतला सरकार ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की। इसके बाद भी लोग नहीं माने और आक्रामक हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया। चिकित्सकों और कर्मचारियों को भी घसीटा। उन्हें पीटा और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अधिकारियों ने बताया कि एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शक्तिगढ़ थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। पुलिस ने शुक्रवार को सुबह हिंसा के सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed