{"_id":"638b889e2b229d5bdb529905","slug":"violence-at-government-polytechnic-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल में सरकारी पॉलिटेक्निक में हिंसा, पुलिस अधिकारियों पर हमला करने पर चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल में सरकारी पॉलिटेक्निक में हिंसा, पुलिस अधिकारियों पर हमला करने पर चार लोग गिरफ्तार
Sat, 03 Dec 2022 11:04 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, वायनाड
पीटीआई, वायनाड
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:04 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में चुनाव के बाद हमलावरों ने हिंसा शुरू कर दी, जिसमें मेप्पडी थाने के सीआई सहित कई छात्र और पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में संघ चुनाव के बाद हिंसा फैल गई। मेप्पडी में भारतीय छात्र संघ (एसएफआई) की एक महिला नेता सहित कई छात्रों पर हमला किया गया और अराजक तत्वों ने पुलिस अधिकारियों पर भी हमला किया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मेप्पदी पुलिस थाना प्रभारी के साथ भी मारपीट की
पुलिस ने वायनाड में एसएफआई की जिला संयुक्त सचिव अपर्णा गौरी पर हमला करने और उनको गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में किरण राज, अतुल, शिबिली और अबिन को गिरफ्तार किया है। सरकारी पॉलिटेक्निक में सक्रिय अन्य राजनीतिक दलों का हिस्सा होने के संदेह में हमलावरों ने दो दिसंबर को हुई हिंसा के दौरान मेप्पदी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी विबिन ए बी के साथ भी मारपीट की थी।
विज्ञापन
अधिकारी की हड्डियां टूट गई
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी को कई चोटें आई हैं, जिसमें हड्डियां भी टूट गई हैं। मेप्पदी पुलिस ने बताया कि यहां सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में चुनाव के बाद, हमलावरों ने हिंसा शुरू कर दी, जिसमें मेप्पडी थाने के सीआई सहित कई छात्र और पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कैंपस में ड्रग माफिया को हरा देंगे- एसएफआई अध्यक्ष
भारतीय छात्र संघ (एसएफआई) के अखिल भारतीय अध्यक्ष वीपी सानू ने एक ट्वीट में कह कि छात्रों को संगठित करके और नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता को बढ़ावा देकर, हम कैंपस में ड्रग माफिया को हरा देंगे, जो अक्सर अराजनीतिक गिरोह के रूप में काम करते हैं। साथ ही पुलिस ने छात्रों, पुलिस अधिकारियों पर हमला करने और वाहनों को नष्ट करने के लिए भी हिंसा के संबंध में कई मामले दर्ज किए हैं।