फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violation of Covid-19 rules in a hotel in Port Blair, police arrested 24

पोर्ट ब्लेयर: होटल में कोविड-19 के नियम तोड़कर हुई पार्टी, 24 गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2020 09:59 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 27 Jul 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Violation of Covid-19 rules in a hotel in Port Blair, police arrested 24
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लगातार नियमों की अनदेखी हो रही है और दिशानिर्देशों का उल्लंघन हो रहा है। ऐसे ही एक मामला फिलहाल पोर्ट ब्लेयर से सामने आया है। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर एक होटल में पार्टी आयोजित करने के मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार रात को पोर्ट ब्लेयर के फीनिक्स बे इलाके में स्थित होटल टीएसजी इमेराल्ड में छापा मारा। पुलिस ने कहा कि पोर्ट ब्लेयर के लायंस क्लब की नई समिति के गठन के उपलक्ष्य में वहां महिलाओं और बच्चों समेत कुल 91 लोग एकत्रित थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर भीड़ एकत्रित करने के मामले में क्लब के अध्यक्ष एम पी शक्तिवेल के अलावा इसके 23 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही होटल के प्रबंधक को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 और भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed