{"_id":"5f6fc4681c44045aca10567b","slug":"vineet-joshi-said-nta-cannot-provide-medical-seats-to-any-student-beware-of-fake-calls","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीए किसी छात्र को नहीं दिला सकती मेडिकल सीट, फर्जी कॉल से रहें सावधान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनटीए किसी छात्र को नहीं दिला सकती मेडिकल सीट, फर्जी कॉल से रहें सावधान
Sun, 27 Sep 2020 05:32 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 27 Sep 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
NTA
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक विनीत जोशी ने शनिवार को छात्रों और अभिभावकों से मेडिकल सीट दिलाने का झांसा देने वाले फर्जी लोगों और फोन कॉल से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
हानिदेशक ने छात्रों और अभिभावकों से फर्जी कॉल से सावधान रहने की अपील की
एनटीए ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा है कि एनटीए या उसका कोई अधिकारी या कर्मी किसी छात्र को मेडिकल सीट नहीं दिलवा सकता है। एनटीए सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा गठित परीक्षा आयोजक संस्था है। इसका काम सिर्फ नीट यूजी 2020 का आयोजन कर रिजल्ट बनाकर सीलबंद मेरिट लिस्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपना है। इसके बाद नीट यूजी 2020 मेरिट के आधार पर सीट आवंटन के लिए आयोजित होने वाली काउंसिलिंग में एनटीए का कोई दखल या काम नहीं होता है।
विज्ञापन
नोएडा पुलिस को आज देंगे शिकायत
एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, रविवार को वे नोएडा पुलिस में इस संबंध में लिखित शिकायत देंगे। कुछ स्थानों पर छात्रों को ऐसे फोन गए हैं। इसी के आधार पर पुलिस से पूरी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वह विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थाओं के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। उनके किसी कर्मी या अधिकारी के पास छात्रों का नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी उपलब्ध नहीं होता है क्योंकि यह सब सरकार की एक अन्य एजेंसी के पास रहता है। उन्हें किसी छात्र की कोई जानकारी नहीं होती है। इसलिए यदि कोई सीट देने का आश्वासन देता है तो वह फर्जी है। यदि कोई ऐसा फोन या संदेश मिलता है तो उसकी जानकारी और शिकायत एनटीए या फिर पुलिस से करें।