फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vinay Mohan Kwatra appointed as the next Ambassador of India to the United States of America MEA

Vinay Mohan Kwatra: अमेरिका में भारत के अगले राजदूत के नाम का एलान; विनय मोहन क्वात्रा संभालेंगे जिम्मेदारी

Fri, 19 Jul 2024 12:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 19 Jul 2024 12:04 PM IST
सार

विनय क्वात्रा का विदेश सचिव के तौर पर कार्यकाल 15 जुलाई को समाप्त हो गया था और उनकी जगह विक्रम मिस्री ने पदभार संभाला था।

विज्ञापन
Vinay Mohan Kwatra appointed as the next Ambassador of India to the United States of America MEA
विनय मोहन क्वात्रा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विनय मोहन क्वात्रा को संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। यह पद जनवरी में तरनजीत सिंह संधू के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त पड़ा था। 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी विनय क्वात्रा इस महीने की शुरुआत में विदेश सचिव के पद से रिटायर हुए थे और उनकी जगह विक्रम मिस्री को विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


विनय क्वात्रा का विदेश सचिव के तौर पर कार्यकाल 15 जुलाई को समाप्त हो गया था और उनकी जगह विक्रम मिस्री ने पदभार संभाला था। विक्रम मिसरी इससे पहले उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं और उन्होंने पाकिस्तान में राजनीतिक सलाहकार, पूर्व पीएम आईके गुजराल के निजी सचिव और चीन में भारत के राजदूत के तौर पर भी काम किया है। 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी विनय क्वात्रा अप्रैल 2022 से विदेश सचिव के पद पर थे। 
विज्ञापन


ये लोग भी बन चुके हैं रिटायर होने के बाद राजूदत
2011 में यूपीए शासनकाल के दौरान भारत सरकार ने निरुपमा राव को विदेश सचिव के पद से रिटायर होने के बाद अमेरिका का राजूदत बनाय गया था। वे 2011 से 2013 तक इस पद पर रही थीं। उनके बाद वर्तमान विदेश मंत्री एस जयशंकर, अरुण कुमार सिंह, नवतेज सरना, हर्षवर्धन श्रृंगला और तरनजीत सिंह संधू ने कार्यभार संभाला। हालांकि ये सभी रिटायर नहीं हुए थे। वैसे और भी कई ऐसे रिटायर आईएफएस अधिकारी रहे हैं, जो महत्वपूर्ण राजदूत का पद संभाल चुके हैं। इनमें 1966 बैच के आईएफएस अधिकारी कंवल सिब्बल नवंबर 2003 में विदेश सचिव के पद से रिटायर होने के बाद 2004 से 2007 तक रूस में भारत के राजदूत रहे। इसके अलावा 1974 बैच के आईएफएस अधिकारी रंजन मथाई 2013 में विदेश सचिव के पद से रिटायर हुए। उन्हें उसी साल दिसंबर में यूके में भारतीय उच्चायुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed