{"_id":"5e3320d68ebc3e4b0e4c933c","slug":"vinay-mohan-kwatra-appointed-as-india-ambassador-to-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनय मोहन क्वात्रा नेपाल में भारत के राजदूत नियुक्त, मंजीव सिंह पुरी का लिया स्थान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विनय मोहन क्वात्रा नेपाल में भारत के राजदूत नियुक्त, मंजीव सिंह पुरी का लिया स्थान
Fri, 31 Jan 2020 12:00 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
vinay mohan kwatra
- फोटो : Twitter
वर्ष 1988 के आईएफएस अधिकारी विनय मोहन क्वात्रा को सेवानिवृत हो रहे मंजीव सिंह पुरी के स्थान पर नेपाल में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में क्वात्रा फ्रांस में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। वह जल्दी ही कार्यभार संभाल लेंगे।
विज्ञापन
आईएफएस में अपनी 30 वर्षों की सेवा में, वे जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन, चीन, दक्षिण अफ्रीका और उज्बेकिस्तान में राजनयिक मिशनों में कार्यरत रहे। उन्होंने 2006 से 2010 तक नेपाल में दक्षेस सचिवालय में व्यापार, अर्थव्यवस्था और वित्त ब्यूरो के प्रमुख के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
मई 2010 से जुलाई 2013 तक उन्होंने वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में प्रभारी (वाणिज्य) के रूप में कार्य किया। क्वात्रा ने अक्टूबर 2015 और अगस्त 2017 के बीच भारत के प्रधान मंत्री के कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया।
विज्ञापन
उन्होंने मंत्रालय मुख्यालय में भी अपनी सेवाएं दी हैं।