फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vimala Sharma wife of former President Dr Shankar Dayal Sharma recovers from covid 19 at 93 age

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी ने 93 साल की उम्र में कोरोना को दी मात

Sun, 28 Jun 2020 09:46 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 28 Jun 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
Vimala Sharma wife of former President Dr Shankar Dayal Sharma recovers from covid 19 at 93 age
पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की पत्नी विमला शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी विमला शर्मा को गुरुवार शाम को एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई। वे कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं। 93 साल की उम्र में वायरस को मात देने के साथ ही विमला शर्मा राजधानी में इससे उबरने वाले उम्रदराज लोगों में से एक बन गई हैं।

विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति के परिवार के अनुसार पांच जून को उनके ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। इसके बाद छह जून को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनके बेटे आशुतोष दयाल शर्मा ने कहा, ‘रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हम तुरंत उन्हें लेकर एम्स पहुंचे। यह चौंकाने वाली बात थी क्योंकि वे घर से बाहर नहीं जाती हैं। पहले चार दिन, उनकी हालत थोड़ी खराब हुई। मुझे पता है कि वह 93 वर्ष की हैं, लेकिन एक वायरस का वजह से उन्हें खो देना सबसे बुरा होता।’
विज्ञापन



हालांकि लगभग 18 दिनों तक भर्ती रहने के दौरान, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर नहीं रखा गया। उनके परिवार ने उम्मीद नहीं खोई और पूरे प्रवास के दौरान दिन में दो बार उनसे बात करता रहा। आशुतोष ने आगे बताया, ‘सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आप सभी ज्ञात चेहरों से अलग हो जाते हैं। लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप परेशान न हों।’ भर्ती होने के पंद्रह दिन बाद उनका फिर परीक्षण किया गया और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पीएम बोले- कोरोना से लड़ रहा देश, भारत की स्थिति कई अन्य देशों की तुलना में बेहतर

आशुतोष ने कहा, ‘मंगलवार को हमने अस्पताल से उनकी योजना शुरू की। हम डॉक्टर नीरज निश्चल के संपर्क में हैं जिन्होंने उनके इलाज में मदद की थी। पूरा परिवार बहुत खुश है कि हम उन्हें वापस घर ले आए। अभी भी एक लंबा रास्ता बाकी है। वह नेजल ऑक्सीजन सपोर्ट (नाक के जरिए ऑक्सीजन देना) पर हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed