फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   villagers will change name of china mukku or China Junction, the village of Kerala, which was given by ex pm Jawaharlal Nehru

केरल के गांव को कभी नेहरू ने दिया था चाइना जंक्शन नाम, अब ग्रामीण बदलेंगे

Sat, 27 Jun 2020 04:27 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानमथिट्टा (केरल)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानमथिट्टा (केरल)। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 27 Jun 2020 04:27 AM IST
सार

  • गलवां में 20 जवानों से हुई बर्बरता से आक्रोश में हैं गांववाले

विज्ञापन
villagers will change name of china mukku or China Junction, the village of Kerala, which was given by ex pm Jawaharlal Nehru
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वैसे तो यह गांव देश के दक्षिणी छोर केरल में स्थित है, जिसका वास्तविक नियंत्रण रेखा से हजारों किमी दूर का नाता है, मगर आश्चर्यजनक रूप से इसका नाम चाइना मुक्कू यानी चाइना जंक्शन है। हाल ही में पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में हुई झड़प में चीनी सैनिकों की बर्बरता के चलते 20 जवानों की शहादत से आक्रोशित गांव वाले इस नाम को बदलना चाहते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, यह नाम देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने रखा था, जब वह 1952 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान यहां पहुंचे थे। यहां के पंचायत कर्मचारियों के मुताबिक, चुनाव प्रचार के दौरान नेहरू का कांग्रेस के बेशुमार झंडों के साथ जमकर स्वागत किए जाने की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन


हालांकि, जब नेहरू यहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि हर ओर लाल झंडे फहरा रहे हैं। यह देखकर उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि यह कहीं चाइना जंक्शन तो नहीं। इसके बाद से ही इस गांव का नाम चाइना जंक्शन या स्थानीय भाषा में चाइना मुक्कू पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने बनाए जंग जैसे हालात, तो नाम उस पर नहीं
ग्राम पंचायत के उपाध्यक्ष प्रवीण पलाविलायिल ने 23 जून को चाइना जंक्शन का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें उन्होंने नाम बदलने के लिए मंजूरी मांगी है। उन्होंने कहा, चीन ने जंग के जैसे हालात बना दिए हैं और वीर जवानों की शहादत के बाद हमने अपने गांव का नाम बदलने पर विचार किया है। पंचायत अध्यक्ष एम रजनी ने कहा कि नाम बदलने का फैसला परिषद की बैठक में ही किया जाएगा, जो जल्द ही बुलाई जाएगी।


पंचायत में कांग्रेस का बहुमत
इस ग्राम पंचायत में कांग्रेस की अगुआई वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा का बहुमत है। इसके कुल 18 में से 12 सदस्य हैं। पांच सदस्य माकपा से, जबकि एक सदस्य निर्दलीय है। पंचायत अध्यक्ष रजनी ने कहा कि हालांकि, हमें यह भी देखना होगा कि यह कोई सरकारी नाम तो नहीं। चाइना जंक्शन के नाम पर यहां डाकखाना भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed