फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Villagers of Kerala made umbrella to fight against corona virus

केरल के ग्रामीणों ने छाता को बनाया कोरोना से लड़ने का हथियार

Thu, 28 May 2020 06:39 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, कोच्चि
अमर उजाला नेटवर्क, कोच्चि Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 28 May 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Kerala made umbrella to fight against corona virus
एक महीने में प्रशासन ने रियायती दर पर 6,000 छाते बांटे हैं। - फोटो : ANI

केरल के एक गांव में लोगों ने खतरनाक कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए छाता को अपना हथियार बनाया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मौसम कैसा है, लेकिन केरल के तटवर्ती जिले अलपुझा के गांव तनीरमुकम के लोगों ने छतरी को इस गर्मी के मौसम में कोरोना के खिलाफ सामाजिक दूरी का एक कारगर हथियार बना लिया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों को लगता है कि इस तीन महीने के बरसाती मौसम में लॉकडाउन के प्रोटोकॉल के पालन में इस कवायद का काफी फायदा होगा। तनीरमुकम पंचायत की अध्यक्ष पीएस ज्योति ने कहा कि हमारा आदर्श वाक्य है ‘छतरी खोलें, चाहे बारिश, धूप या महामारी आए। 
विज्ञापन


एक महीने में प्रशासन ने रियायती दर पर 6,000 छाते बांटे हैं। वहीं यह आइडिया देने वाले अलपुझा के विधायक और राज्य के वित्तमंत्री डॉ. टीएम थॉमस इसाक ने कहा कि छतरी खुलने से इतनी तो गारंटी है कि दो लोगों के बीच एक मीटर की दूरी तो जरूर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed