फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vikasit bharat sankalp yatra 10 crore people joined 50 days Anurag Thakur said steps towards developed India

विकसित भारत संकल्प यात्रा: 50 दिन में जुड़े 10 करोड़ लोग, अनुराग ठाकुर बोले- विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम

Sat, 06 Jan 2024 07:33 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 06 Jan 2024 07:33 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हम सभी के सामने रखा है। इसी को ध्यान में रखते हुए 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई है।

विज्ञापन
Vikasit bharat sankalp yatra 10 crore people joined 50 days Anurag Thakur said steps towards developed India
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : ani

विस्तार

विकसित भारत संकल्प यात्रा ने शुक्रवार को एक अहम पड़ाव पार कर लिया। महज 50 दिन के भीतर 29 राज्यों में इस यात्रा से 10 करोड़ से अधिक लोग जुड़ गए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे विकसित भारत की ओर बढ़ता कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से जुड़े सभी लोगों का लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हम सभी के सामने रखा है। इसी को ध्यान में रखते हुए 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई है। इतने कम समय में यात्रा से 10 करोड़ लोगों का जुड़ना अपने आप में असाधारण है। सोशल मीडिया पोस्ट में ठाकुर ने कहा, विश्वास की यह 10 करोड़ संख्या आगे बढ़ती रहेगी। जनकल्याणकारी योजनाओं से भारतवासियों को जोड़ती रहेगी और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देती रहेगी, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।
विज्ञापन


वहीं, सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि यह संयोग ही है कि इस यात्रा से जितनी संख्या में लोग जुड़े हैं वह ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली और दक्षिण अफ्रीका जैसे कुछ प्रमुख देशों की पूरी आबादी से भी अधिक है। यात्रा को मिला व्यापक समर्थन विकसित भारत के निर्माण के प्रति नागरिकों के दृढ़ समर्पण को दर्शाता है। इस यात्रा ने कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और लोगों को इनका सीधा लाभ देना सुनिश्चित कर, भारत की विशालता में उत्साह और आशा की एक चिंगारी पैदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed