Karnataka: 'विजयेंद्र ने अनवर मणिप्पाडी को 150 करोड़ की रिश्वत देने की कोशिश की', सीएम सिद्धारमैया का आरोप
Karnataka: मुख्यमंत्री सिद्धारमैय ने कर्नाटक भाजपा प्रमुख बी.वाई. विजयेंद्र पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि विजयेंद्र ने वक्फ संपत्ति पर अतिक्रमण के मुद्दे को दबाने के लिए अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष को डेढ़ सौ करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनवर मणिप्पाडी को वक्फ संपत्ति पर अतिक्रमण के मुद्दे की जांच को दबाने के लिए 150 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की।
सिद्धारमैया ने एख बयान में कहा, मणिप्पाडी ने सार्वजनिक रूप से यह बयान दिया था कि बी.एस. येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री रहते हुए विजयेंद्र ने उनके घर पर आकर वक्फ संपत्ति घोटाले की रिपोर्ट पर चुप रहने के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की थी। उन्होंने यह भी कहा कि मणिप्पाडी ने विजयेंद्र को अपने घर से बाहर निकाला था और इस मामले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी थी।
'घोटाले में शामिल लोगों को क्यों बचा रहा भाजपा नेतृत्व'
इस पर मणिप्पाडी और विजयेंद्र की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सिद्धारमैया ने आगे कहा, मोदी के बड़े वादे 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा' का क्या हुआ? इस गंभीर आरोप पर मोदी की चुप्पी सवाल खड़े करती है। भाजपा नेतृत्व विजयेंद्र और वक्फ संपत्ति घोटाले में शामिल अन्य लोगों को क्यों बचा रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा और बसवराज बोम्मई के शासनकाल में वक्फ संपत्तियों से जुड़े नोटिस की बाढ़ आ गई थी।
'भाजपा का एटीएम बन चुका कर्नाटक'
सिद्धारमैया ने आरोप लगाया, अब इन रिश्वत के आरोपों और विजयेंद्र की बढ़ती भूमिका को देखकर यह स्पष्ट है कि कर्नाटक भाजपा का एटीएम बन चुका है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विजयपुरा से भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने विजयेंद्र पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने पिता येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए 2,000 करोड़ रुपये दिए थे।
'सामने आ रहे कर्नाटक भाजपा के खुलासे, सीबीआई जांच हो'
मुख्यमंत्री ने कहा, कोविड आपूर्ति घोटाले से लेकर वक्फ संपत्ति लूटने तक कर्नाटक भाजपा के खुलासे सामने आ रहे हैं। इन आरोपों का जवाब देने के बजाय भाजपा हमारे नेताओं के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अपनी चुप्पी को तोड़कर इन आरोपों पर तुरंत सीबीआई जांच का आदेश देना चाहिए, क्योंकि कर्नाटक के लोगों को जवाब चाहिए। सच्चाई नहीं छुपाई जानी चाहिए।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.