{"_id":"5c7beb2cbdec2256b8080e1a","slug":"vijay-sardesai-says-goa-chief-minister-manohar-parrikar-gets-cancer-of-advanced-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को एडवांस स्टेज का कैंसर : कैबिनेट मंत्री विजय सरदेसाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को एडवांस स्टेज का कैंसर : कैबिनेट मंत्री विजय सरदेसाई
Sun, 03 Mar 2019 08:47 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, पणजी
भाषा, पणजी
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 03 Mar 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
मनोहर परिकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने रविवार को यहां कहा कि अस्वस्थ चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर एडवांस स्टेज के कैंसर से जूझ रहे हैं। भाजपा की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख सरदेसाई परिकर के स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति के बारे में बात करने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के बाद कैबिनेट के दूसरे सदस्य हैं।
मुख्यमंत्री का फरवरी 2018 से विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है और उन्हें अग्न्याशय संबंधी बीमारी बताई जा रही थी। हालांकि उनके कार्यालय ने अभी तक उनकी बीमारी के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी है।
शहरी नियोजन मंत्री सरदेसाई ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह सोमवार को परिकर से मिलेंगे और कुछ कार्यों के लिहाज से धन आवंटित करने के लिए शुक्रिया अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं गया और काम मंजूर हो गया। एक बार फिर यह साबित हो गया कि मुख्यमंत्री एडवांस स्टेज के कैंसर से पीड़ित होने के बाद भी जनता के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
राणे ने कहा था कि परिकर कैंसर से जूझ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि नहीं की। परिकर (63) ने रविवार सुबह सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में जांच कराई। सीएमओ के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें नियमित जांच के लिए जीएमसीएच ले जाया गया और बाद में घर जाने की इजाजत दे दी गयी। उनका स्वास्थ्य स्थिर है।