{"_id":"5b2b4b834f1c1bf96e8b94a1","slug":"vijay-rupani-says-yoga-is-the-best-way-to-deal-with-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग तनाव से निपटने का बेहतरीन मार्ग : रूपाणी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
योग तनाव से निपटने का बेहतरीन मार्ग : रूपाणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
विजय रूपाणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे प्रदेश में 75 लाख से अधिक लोगों के भाग लेने पर खुशी का इजहार करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज कहा कि योग तनाव से निपटने का सबसे अच्छा मार्ग है। रूपाणी ने यहां सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उनके साथ हजारों लोगों ने योग किया।
केंद्रीय कानून राज्य मंत्री पी. पी. चौधरी के साथ गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एम आर शाह और राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के एस झावेरी ने एक कार्यक्रम में यहां हजारों लोगों के साथ योग किया। योग कार्यक्रम में क्रिकेटर पार्थिव पटेल भी मौजूद थे। इसमें विद्यार्थी, महिला, वरिष्ठ नागरिक, आईएएस, आईपीएस और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मी भी शामिल हुए। बाद में रूपाणी ने पत्नी अंजलि बेन के साथ जीएमडीसी मैदान में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें 750 दिव्यांग लोगों ने योग किया।
इसके अलावा, गुजरात के मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित योग के कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए रूपाणी ने कहा कि लोगों को रोजाना योग करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में योग को लोकप्रिय बनाने की कोशिशों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। गुजरात में चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में 75 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि योग तनाव से निपटने का सबसे बेहतरीन रास्ता है। यह विभिन्न बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है और दिमाग को शांति प्रदान करता है।