फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Rupani: First Rahul and now Ahmed Patel is dangerous for Congress

पहले राहुल और अब अहमद पटेल की लालसा कांग्रेस को ले डूबेगी: विजय रूपानी

Mon, 31 Jul 2017 07:55 AM IST
एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद Updated Mon, 31 Jul 2017 07:55 AM IST
विज्ञापन
Vijay Rupani: First Rahul and now Ahmed Patel is dangerous for Congress
vijay rupani

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने कहा है कि जैसे सोनिया गांधी के पुत्र प्रेम ने देश में कांग्रेस को डुबो दिया, वैसे ही पटेल की राज्यसभा सीट बचाने की लालसा गुजरात में पार्टी को डुबो देगी। गुजरात में बाढ़ जैसे हालात में अपने विधायकों को बंगलूरू ले जाने पर प्रदेश कांग्रेस पर हमला बोलते हुए रुपानी ने यह वक्तव्य दिया है।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री रुपानी ने आरोप लगाया कि अपनी राज्यसभा सीट जीतने की लालसा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की तरफ से यह फैसला किया गया। बाढ़ प्रभावित बनासकांठा जिले का दौरा करने पहुंचे रुपानी ने कहा कि सोनिया गांधी के पुत्र मोह ने पूरे देश में कांग्रेस को डुबो दिया है।
विज्ञापन


देश के नागरिकों ने भले ही राहुल गांधी का नेतृत्व नकार दिया हो, लेकिन सोनिया के पुत्र मोह ने कांग्रेस को डुबो दिया। इसी तरह, अपनी राज्यसभा सीट बचाने की अहमद पटेल की लालसा गुजरात में कांग्रेस को डुबो देगी। उन्होंने कहा कि बनासकांठा और अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के कांग्रेस विधायकों को इस मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ रहना चाहिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed