{"_id":"574d966d4f1c1b7707109318","slug":"vijay-mallya-was-seen-having-a-good-time-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"9000 करोड़ लेकर भागे ‘बेफिक्र’ माल्या ने लंदन में लिया आइपीएल फाइनल का मजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
9000 करोड़ लेकर भागे ‘बेफिक्र’ माल्या ने लंदन में लिया आइपीएल फाइनल का मजा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
वीडियो उनके बेटे सिद्धार्थ माल्या ने फेसबुक पर पोस्ट किया, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेमस शराब व्यपारी विजय माल्या जब से देश छोड़ कर गए हैं तब से वो बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। इंडियन बैंकों का नौ हजार करोड़ से ज्यादा लेकर यूनाइटेड किंगडम चले गए विजय माल्या लंबे वक्त बाद सामने आए हैं।
विज्ञापन
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे लंदन में बैठकर आरसीबी और सनराइजर्स के बीच आईपीएल फाइनल का मजा ले रहे हैं। साथ में उनके दोस्त और फैमिली मेंबर्स हैं। वीडियो उनके बेटे सिद्धार्थ माल्या ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ ने वीडियो में यह भी मेंशन किया कि रविवार को उनकी फोर्स इंडिया ने मोनाको ग्रां प्री में थर्ड प्लेस हासिल किया है। जब सिद्धार्थ ने विजय माल्या की तरफ कैमरा किया तो सबसे पहले माल्या ने अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए 'गो आरसीबी' का नारा लगाया।
विज्ञापन
स्टेट बैंक ने पिछले साल माल्या को विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया था। इसके बाद दो अन्य बैंक भी ऐसा कर चुके हैं। पिछले दिनों सरकार ने उन्हें भगोड़ा करार दिया था और उन्हें यूके से इंडिया लाने के लिए वहां की सरकार को लेटर भी लिखा है।