फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Mallya said ready to settle all dues but PM Modi is not giving instructions to Banks

पीएम मोदी बैंकों को कहें, पैसा ले लें : विजय माल्या का ट्वीट

Thu, 14 Feb 2019 12:40 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Thu, 14 Feb 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya said ready to settle all dues but PM Modi is not giving instructions to Banks
कारोबारी विजय माल्या

बैंकों को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश भागने वाला कारोबारी ने गुरुवार को कई ट्वीट करके बैकों की बकाया राशि का भुगतान करने की बात दोहराई है। यह प्रतिक्रिया लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद आई है। इससे लग रहा है कि वह जेल जाने से डर गया है क्योंकि ब्रिटेन की अदालत उसे भारत प्रत्यर्पित करने का फैसला सुना चुकी है। इसी सिलसिले में माल्या ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। 

विज्ञापन


माल्या ने पहले ट्वीट में कहा, 'प्रधानमंत्री ने बुधवार को संसद में जो आखिरी भाषण दिया उसे मैंने सुना। वह निश्चित तौर पर एक वाक्पटु वक्ता हैं। मैंने नोटिस किया कि उन्होंने बिना नाम लिए उस शख्स का जिक्र किया जो 9,000 करोड़ रुपये लेकर भाग गया। मीडिया में कही गई बातों से मैं अंदाजा लगा सकता हूं कि उनका इशारा मेरी तरफ था।'
विज्ञापन


दूसरे ट्वीट में कारोबारी ने कहा, 'मेरे पहले ट्वीट के बाद मैं आग्रहपूर्वक प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि वह बैंको को मुझसे पैसा लेने का आदेश क्यों नहीं दे रहे हैं। जबकि मैं जनता के पूरे पैसे चुकाने के लिए तैयार हूं जो किंशफिशर ने लिए थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'मैंने बकाया राशि का भुगतान करने का ऑफर माननीय कर्नाटक हाईकोर्ट के सामने रखा है। इसे आप खारिज नहीं कर सकते हैं। यह पूरी तरह से वास्तविक, गंभीर, ईमानदार और तत्काल हासिल करने वाली पेशकश है। गेंद अब आपके पाले में है। आखिर बैंक वह पैसा वापस क्यों नहीं ले लेते जो उन्होंने किंशफिशर को दिया था?'

चौथे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'मुझे मीडिया में आए प्रवर्तन निदेशालय के उस दावे को लेकर बातचीत करने में काफी पीड़ा हो रही है जिसमें कहा गया था कि मैंने अपनी संपत्ति छुपाई है। यदि मैंने संपत्ति छुपाई है तो मैं अदालत के सामने खुले तौर पर 14,000 करोड़ रुपये की संपत्ति कैसे रख सकता हूं? लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है लेकिन यह चौंकाने वाला नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed