फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Mallya's resignation from Rajya Sabha accepted by Chairman Hamid Ansari

राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने स्वीकार किया विजय माल्या का इस्तीफा

Wed, 04 May 2016 10:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya's resignation from Rajya Sabha accepted by Chairman Hamid Ansari
विजय माल्या किंगफिशर की मॉडल्स के साथ - फोटो : PTI

राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने राज्यसभा सांसद विजय माल्या का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस बात की जानकारी राज्यसभा के उपसभापति पी जे कुरियन ने दी। 

विज्ञापन


इससे पहले संसद की आचार समिति ने विजय माल्या की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश की। वहीं राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने उनका इस्तीफा प्रक्रियागत आधार पर अस्वीकार कर दिया था। बता दें ‌‌‌क‌ि माल्या राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य थे।
विज्ञापन

 
राज्यसभा के उपसभपाति पी जे कुरियन ने बताया कि के नए सिरे से त्यागपत्र भेजा था जिसे आज स्वीकार कर लिया गया।
 



हामिद अंसारी के ओएसडी गुरदीप सिंह सप्पल ने राज्यसभा महासचिव के पत्र का जिक्र करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि हामिद अंसारी, सभापति, राज्यसभा, विजय माल्या का इस्तीफा स्वीकार नहीं करते। महासचिव राज्यसभा ने माल्या को लिखा है कि उनका त्यागपत्र प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं है और इस पर वास्तविक हस्ताक्षर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा प्रक्रियाओं के नियम 213 के अनुरूप त्यागपत्र स्वेच्छापूर्ण और वास्तवकि होना चाहिए।


वहीं अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस फैसले पर आम सहमति थी कि 9,400 करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज चुकाए बिना विदेश भाग गए माल्या को अब उच्च सदन में और नहीं रहने देना चाहिए। समिति ने अपने नोटिस पर माल्या के जवाब को संतोषजनक नहीं पाया। सूत्रों ने बताया कि समिति बुधवार को राज्यसभा में अपनी रिपोर्ट रखेगी। किसी भी सांसद की सदस्यता खत्म करने के लिए सदन में इस आशय का प्रस्ताव लाना और इसे मंजूरी दिया जाना आवश्यक होता है।

माल्या ने दे दिया था राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा
माल्या ने उनके निष्कासन पर आचार समिति द्वारा फैसला किए जाने से एक दिन पहले सोमवार को फैक्स के जरिये राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी को अपना इस्तीफा भेज दिया था। उनके निष्कासन के मुद्दे पर समिति की 25 अप्रैल को हुई पिछली बैठक में आम सहमति थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed