{"_id":"5777a18e4f1c1b0b7279ba7a","slug":"vijay-mallya-s-plane-auction-proves-damp-squib-gets-rs-1-09-crore-bid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेकार साबित हुई माल्या के निजी जेट विमान की नीलामी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बेकार साबित हुई माल्या के निजी जेट विमान की नीलामी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Jul 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये के बैंक कर्ज नहीं चुकाने वाले विजय माल्या से वसूली की एक और कोशिश नाकाम साबित हुई है।
दरअसल, माल्या के निजी जेट विमान की शुक्रवार को हुई नीलामी में सिर्फ एक ही बोलीकर्ता ने 1.09 करोड़ की बोली लगाई जो 152 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य से बेहद कम रकम थी।
सरकारी विभाग ने आरक्षित मूल्य तय किया था मगर यूएई की एविशन सपोर्ट कंपनी ने सिर्फ 1.09 करोड़ रुपये की ही बोली पेश की।

सिर्फ 1.09 करोड़ रुपये की बोली लगाई
विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस विमान के लिए आरक्षित मूल्य 152 करोड़ रुपये रखा गया था।
संयुक्त अरब अमीरात की एक विमानन सपोर्ट कंपनी ने इसके लिए सिर्फ 1.09 करोड़ रुपये की बोली लगाई। कंपनी ने नीलामी के नियमों के तहत एक करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जमा कराई थी।
इस विमान को सेवा कर विभाग ने दिसंबर, 2013 में कुर्क किया था। विभाग को माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस से 800 करोड़ रुपये से अधिक का कर वसूलना है।