{"_id":"5806f4934f1c1bf36e70310a","slug":"vijay-mallya-s-luxurious-villa-will-be-auctioned-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय माल्या का विला होगा नीलाम , 85.29 करोड़ रुपए है कीमत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विजय माल्या का विला होगा नीलाम , 85.29 करोड़ रुपए है कीमत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Oct 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
शराब कारोबारी विजय माल्या
- फोटो : getty images
स्टेट बैंक के नेतृत्व में 17 बैंकों का संघ विजय माल्या का शानदार विला बुधवार को नीलाम करेगा। कभी आलीशान पार्टियों के लिए इस्तेमाल होने वाले गोवा के समुद्र किनारे के इस विला की आरक्षित कीमत 85.29 करोड़ रुपये रखी गई है। लेनदारों ने लंबी लड़ाई के बाद इस साल मई में इस बंगले को अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
यह विला कारोबारी विजय माल्या की समूह कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरिज के नाम था, जिसे किंगफिशर एयरलाइंस के लिए लोन लेने के लिए गिरवी रखा गया था। लेकिन लोन नहीं चुका पाने के कारण कई बैंकों के संघ ने इसे अपने कब्जे में ले लिया था। विला के मुआयने के लिए जब लोगों को आमंत्रित किया गया, तो 6-7 खरीदारों ने इसमें रुचि दिखाई है।
विज्ञापन