{"_id":"584a6cdc4f1c1b13754481c9","slug":"vijay-mallya-official-twitter-account-hacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के बाद अब विजय माल्या का ट्विटर अकाउंट हैक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी के बाद अब विजय माल्या का ट्विटर अकाउंट हैक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Dec 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
विजय माल्या
- फोटो : Getty
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट के बाद अब उद्योगपति विजय माल्या का अकाउंट हो गया है। अकाउंट हैक करने वाले ने अपना नाम 'लिजियन' बताया। विजय माल्या ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि किसी ने उनका ट्विटर और ई-मेल अकाउंट हैक कर लिया है। माल्या ने बताया कि हैकर ट्वीट हैक कर उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था।
माल्या का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद शुक्रवार सुबह कई ट्वीट किए गए। इन ट्वीट में हैकर्स ने विजय माल्या के ईमेल, ट्विटर, यू-ट्यूब, स्काइप पर बने अकाउंट के आईडी और पासवर्ड की लोगों की जानकारी दी। इतना ही नहीं हैकर्स ने विजय माल्या के बैंक खातों की डिटेल और पासवर्ड भी ट्विट किया और कहा कि यह माल्या के बैंक खातों की से जुड़ी सारी जानकारी और पासवर्ड है।
माल्या ने इस बीच ट्वीट कर कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है और उन्हें ब्लैकमेल भी करने की कोशिश की जा रही थी।

Outfit called Legion has hacked my e-mail accounts and are blackmailing me !! What a joke.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) December 8, 2016