फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Mallya money laundering case: ED seizes Rs 100 crore property in Alibaug

ईडी ने जब्त किया माल्या का 100 करोड़ का फार्म हाउस

Fri, 19 May 2017 03:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Fri, 19 May 2017 03:14 AM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya money laundering case: ED seizes Rs 100 crore property in Alibaug

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का फार्म हाउस जब्त कर लिया। माल्या की यह संपत्ति मुंबई से सटे अलीबाग इलाके में स्थित है। जब्त फार्म हाउस करीब 17 एकड़ में फैला हुआ है।

विज्ञापन


ईडी ने पिछले साल सितंबर में समुद्र किनारे के 17 एकड़ में फैले मांडवा फार्म हाउस को मनी लाउंड्रिंग कानून के प्रावधानों के तहत अस्थायी रूप से जब्त किया था। उसके बाद वहां रह रहे लोगों को 25 अप्रैल तक जगह खाली करने का नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन


हालांकि मांडवा फार्म्स प्रा.लि. ने अस्थायी जब्ती के खिलाफ अपील की थी, लेकिन अपीलीय प्राधिकरण ने दो दिन पहले ही आवेदन को खारिज कर दिया था। ईडी ने बयान जारी कर कहा कि बृहस्पतिवार को मुंबई कार्यालय की एक टीम ने विजय माल्या के कब्जे वाले फार्म हाउस पर जब्ती आदेश चस्पा कर दिया है। इससे इस फार्म हाउस पर अब ईडी का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के रायगढ़ में अलीबाग की इस संपत्ति की पंजीकृत कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जाती है, जबकि इसका बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपये से अधिक है। पिछले साल दिसंबर में दिल्ली की मनी लाउंड्रिंग कोर्ट ने माल्या के यूबी ग्रुप की 1411 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने की हरी झंडी दी थी। इससे पहले ईडी माल्या की एक हजार 620 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed