फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Mallya declared proclaimed offender in Fera case sent money to UK for airline promotion

विजय माल्या फेरा मामले में भगौड़ा घोषित, एयरलाइन प्रमोशन के लिए ब्रिटेन भेजे थे पैसे

Fri, 05 Jan 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Jan 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya declared proclaimed offender in Fera case sent money to UK for airline promotion
विजय माल्या
अदालत ने शराब कारोबारी विजय माल्या को फेरा मामले में गुरूवार को भगौड़ा घोषित कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माल्या को पेश होने के लिए कई बार समन और वारंट जारी किए लेकिन उसके पेश न होने पर उसे भगौड़ा घोषित किया गया है। यह मामला विदेशी विनिमय अधिनियम (फेरा) उल्लंघन से जुड़ा है। 
विज्ञापन


ईडी के मुताबिक माल्या ने किंग फिशर एयरलाइन के प्रोमोशन के लिए ब्रिटेन में फार्मूला वन रेस के लिए दो लाख पाउंड दिये थे, लेकिन संबंधित नियम और कानून का पालन नहीं किया था। पटियाला हाउस स्थित चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दीपक सेहरावत ने विजय माल्या को भगौड़ा घोषित किया।
विज्ञापन


जज ने कहा एजेंसी की दलीलों, 30 दिन की अवधि के बाद भी पेश न होने और उनकी ओर से कोई प्रतिनिधि पेश न होने के मद्देनजर आरोपी को भगौड़ा घोषित किया गया जाता है। ईडी के विशेष अधिवक्ता एनके माटा ने कोर्ट के समक्ष कहा था कि विजय माल्या को उसके घर व कार्यालय पर कई बार समन भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे समन देने के लिए समाचार पत्र में भी प्रकाशन करवाया गया है लेकिन इसके बाद भी  जवाब नहीं दिया। वह जानबूझकर जांच में शामिल होने से बच रहा है। इस बाबत ईडी के अधिकारियों ने भी अपना बयान दर्ज करवाया था।


गौरतलब है कि अदालत ने आठ नवंबर को माल्या को भगौड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की थी। अदालत ने इससे पहले 12 अप्रैल को माल्या की गिरफ्तारी के लिए खुला गैर जमानती वारंट जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed