फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Mallya Assets Seized By Enforcement Directorate In France, Worth 1 Point 6 Million Euros

Vijay Mallya Assets Seized: फ्रांस में विजय माल्या की 1.6 मिलियन यूरो की संपत्ति जब्त

Fri, 04 Dec 2020 08:30 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 04 Dec 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya Assets Seized By Enforcement Directorate In France, Worth 1 Point 6 Million Euros
Vijay Mallya

फ्रांस में विजय माल्या की 1.6 मिलियन यूरो (करीब 14.34 करोड़ रुपये) की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर ली है। बता दें कि किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड के मालिक और शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत में भगोड़ा करार दिया जा चुका है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जनवरी 2019 में मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के मामले विजय माल्या को कोर्ट ने 'भगोड़ा अपराधी' घोषित किया था। माल्या के बारे में जानकारी है कि वह मार्च 2016 से ब्रिटेन में हैं। भारत सरकार विजय माल्या को प्रत्यर्पित करने की कोशिश में भी जुटी हुई है।
विज्ञापन



ईडी ने यह कार्रवाई करने के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी साझा की। ट्वीट के अनुसार, ' बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय के आग्रह पर विजय माल्या की 32 एवेन्यू फोच, फ्रांस की संपत्ति को फ्रांसीसी अधिकारियों ने जब्त किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ईडी ने एक बयान में कहा कि जब्त की गई संपत्ति का मूल्य लगभग 14 करोड़ रुपये है। इसमें कहा गया है कि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच में खुलासा हुआ था कि संपत्ति के निर्माण के लिए किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड के बैंक खाते से एक बड़ी राशि विदेश भेजी गई थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed