फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VIjay Goel Threatened To Get His Accreditation Cancelled By Rio Olympics Organizers

खेल मंत्री के स्टाफ से नाराज ओलंपिक कमेटी ने दी मान्यता रद्द करने की धमकी

Fri, 12 Aug 2016 08:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 08:08 AM IST
विज्ञापन
VIjay Goel Threatened To Get His Accreditation Cancelled By Rio Olympics Organizers
विजय गोयल - फोटो : PTI
रियो ओलंपिक आयोजको ने भारत के केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल को मान्यता रद्द करने चेतावनी दी है। विजय गोयल पर आरोप है कि वो मान्यता प्राप्त जगहों पर गैर मान्यता प्राप्त लोगों को लेकर घुस गए।
विज्ञापन


खेल मंत्री खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिलहाल रियो में है। इसके अलावा विजय गोयल के स्टाफ पर खराब व्यवहार के भी आरोप हैं। यदि खेल मंत्री की मान्यता रद्द होती है, तो उनसे सभी सुविधाएं वापस ले ली जाएंगी।
विज्ञापन


ओलंपिक कमेटी ने साफ कहा है कि यदि उनके साथी स्टाफ ने अपना रवैया नहीं बदला, तो खेल मंत्री की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

ओलंपिक आयोजन कमेटी ने पत्र लिख कर कहा भारत के शेफ-डे-मिशन राकेश गुप्ता से कहा है कि उनके पास कई शिकायतें और रिपोर्ट हैं, जिनमें कहा गया है कि गोयल गैर मान्यता प्राप्त लोगों को एरिना में लेकर घुस रहे हैं। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने आक्रामक होकर स्टाफ को धक्का देकर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

VIjay Goel Threatened To Get His Accreditation Cancelled By Rio Olympics Organizers
विजय गोयल - फोटो : getty
कमेटी ने साफ कर दिया है कि यदि उन्हें इस तरह की और शिकायतें मिलीं तो भारत के खेल मंत्री की मान्यता रद्द कर दी जाएंगी और ओलंपिक खेलों में मिलने वाली सभी सुविधाएं और अधिकारों को भी उनसे वापिस ले लिया जाएगा।

भारत और जापान के मैच के बाद गोयल बिना स्पेशल पास के ही खिलाड़ियों से मिलने फील्ड में चले गए थे। फील्ड में घुसने के लिए विशेष पास की जरूरत होती है।

अपनी सफाई में खेल मंत्री ने कहा है कि वो खुद खिलाड़ियों से मिलने नहीं गए थे। उन्हें वॉलनटीयर ही वहां लेकर गए थे। गोयल ने कहा कि अगली बार वो सिर्फ पास लेकर ही फील्ड में जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed