फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vietnam supports India's permanent membership in the United Nations Council, defense deal

वियतनाम ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का किया समर्थन, रक्षा सहयोग के लिए रिश्ते मजबूत

Mon, 05 Mar 2018 04:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Mar 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
Vietnam supports India's permanent membership in the United Nations Council, defense deal

भारत और वियतनाम आपसी रक्षा और सुरक्षा सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों ने इस बात का उल्लेख किया है कि ये दोनों क्षेत्र सामरिक साझेदारी को मजबूत करने का ‘महत्वपूर्ण और प्रभावी स्तंभ’ है।

विज्ञापन


भारत-वियतनाम मजबूत करेंगे रक्षा सहयोग

भारत और वियतनाम ने संयुक्त बयान में सीमा पार आतंकवाद समेत आतंकवाद के सभी रूपों और इसके प्रकार की निंदा की। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत के बाद एक दस्तावेज जारी किया। इसमें विभिन्न मुद्दों को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


दोनों देशों ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग के उद्देश्य से रिएक्टर के निर्माण में सहयोग करने के लिए भारत का धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौवहन के स्वतंत्रता की करेंगे रक्षा: त्रान

वियतनाम के राष्ट्रपति ने त्रान दायी क्वांग ने कहा कि हिंद-एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि तभी आएगी जब सभी देश नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे और संकीर्ण राष्ट्रवाद से लड़ेंगे।  

उनका इशारा क्षेत्र में चीन के सैन्य मजबूती की तरफ था। त्रान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी सदस्यता की भी वकालत की। उन्होंने कहा कि उनका देश क्षेत्रीय संपर्क और सहयोग व्यवस्था में नई दिल्ली की सक्रिय भागीदारी का स्वागत करता है। 

वियतनाम-भारत संबंधों पर यहां व्याख्यान देते हुए त्रान ने कहा कि अगली सदी के ‘भारत-एशिया-प्रशांत सदी’ होने की संभावनाओं को हकीकत में तभी बदला जा सकता है जब सभी देश एक खुले एवं नियमों से चलने वाले क्षेत्र के लिए साझा दृष्टिकोण तैयार करें।


द्विपक्षीय व्यापार 15 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य

भारत और वियतनाम साल 2020 तक द्विपक्षीय व्यापार 15 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए ठोस और व्यवहारिक उपाय करेंगे। दोनों देशों ने यहां जारी एक संयुक्त बयान में यह बात कही। संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष व्यापार पर संयुक्त उप-आयोग की अगली बैठक के लिए सहमत हुए हैं। यह बैठक वियतनाम की राजधानी हनोई में इसी साल जल्दी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed