फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vietnam based budget airline VietJet will soon start direct flight operations to India

वियतनाम की बिकिनी एयरलाइन जल्द भारत के लिए शुरू करेगी उड़ान

Mon, 19 Mar 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Mar 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Vietnam based budget airline VietJet will soon start direct flight operations to India
वियतजेट

वियतनाम की वियतजेट जो कि बिकिनी एयरलाइन के नाम से मशहूर है, वह जल्द ही भारत के लिए अपनी सीधी उड़ान शुरू करने वाली है। यह एक बजट एयरलाइन है यानी इसमें बिजनेस क्लास नहीं होता केवल इकोनॉमी क्लास होती है। यह एयरलाइन वियतनाम के शहर हो ची मिन्ह से लेकर नई दिल्ली के बीच हर हफ्ते सीधी उड़ान की शुरुआत करेगी। यह उड़ान जुलाई या अगस्त 2018 में शुरू हो सकती हैं। वियतजेट ने उड़ान शुरू करने की घोषणा वियतनाम-इंडिया बिजनेस फोरम में की। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत और वियतनाम के बीच राजनयिक संबंधों की 45वीं वर्षगांठ और रणनीतिक समझौते की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर किया गया था।

विज्ञापन


इस बजट एयरलाइन का नाम बिकिनी एयरलाइन साल 2012 में तब पड़ा जब इसने एक सालाना कैलेंडर प्रकाशित करना शुरू किया। इस कैलेंडर में फ्लाइट अटेंडेंट, पायलट्स और ग्राउंड स्टाफ के तौर पर बिकिनी पहने हुए मॉडल्स नजर आती हैं। हालांकि इसकी वजह से बहुत सारे विवाद खड़े हो गए थे लेकिन इससे एयरलाइन को विश्वस्तर पर पहचान मिली। इस बजट एयरलाइन ने विदेशों में अपनी फ्लाइट के अंदर कई फैशन शो आयोजित किए हैं। अपनी असमान्य यूनिफॉर्म के अनुसार वियतजेट को बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली है। जिसकी वजह से एयरलाइन की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन थी फुयोंग थाओ देश की पहली महिला अरबपति बनी।
विज्ञापन


हवा में इस तरह के शो आयोजित करके हवाई सुरक्षा खतरे में डालने की वजह से एयरलाइन पर जुर्माना लगाया गया था। मगर इसका उसपर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि यह लगातार इस तरह के शो आयोजित करती रहती है। इस समय वियतनाम की यह एयरलाइन थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, म्यांमार, कंबोडिया, हॉन्ग कॉन्ग और ताईवान में अपनी सेवाएं देती है। साल 2016 में इस एयरलाइन को एशिया के टॉप 500 ब्रान्ड्स में शामिल किया गया था। इसे साल 2015 में द बेस्ट एशियन लो-कॉस्ट कैरियर अवार्ड्स दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed