फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vidisha Maitra know IFS officer who gave befitting reply to Imran khans bunch of lies

ये हैं विदिशा मैत्रा, यूएन में जिन्होंने इमरान खान को दिया करारा जवाब

Sat, 28 Sep 2019 12:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Vidisha Maitra know IFS officer who gave befitting reply to Imran khans bunch of lies
यूएन में विदिशा मैत्रा ने पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया - फोटो : Twitter

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को लेकर झूठ का पुलिंदा गढ़ा। हालांकि उनका झूठ ज्यादा देर नहीं चल पाया क्योंकि भारत ने 'राइट टू रिप्लाई' का इस्तेमाल करते हुए कहा उनके झूठ का न केवल पर्दाफाश किया बल्कि उसे हकीकत का आईना भी दिखाया। खान के प्रोपेगैंडा को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी विदेश मंत्रालय की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा को मिली। वह यूएन मिशन में भारत की सबसे नई अधिकारी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता

भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी विदिशा मैत्रा 2009 बैच की अधिकारी हैं। साल 2008 में उन्होंने लोक सेवा की परीक्षा पास की थी। उन्हें पूरे देश में 39वीं रैंक मिली थी। 2009 में उन्हें विदेश मंत्रालय में ‘बेस्ट ऑफिसर ट्रेनी’ का गोल्ड मेडल मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा परिषद से जुड़े मामले देखती हैं

‘परमानेंट मिशन ऑफ इंडिया टू द यूएन’ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वे संयुक्त राष्ट्र में वह भारतीय मिशन की सबसे जूनियर सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र में तैनाती के बाद उन्हें पहली जिम्मेदारी सुरक्षा परिषद रिफॉर्म से जुड़े मुद्दे देखने की मिली। वह यूएन में सुरक्षा काउंसिल सुधार, सुरक्षा काउंसिल (पड़ोस/क्षेत्रीय मुद्दे) से जुड़े मामले देखती हैं। विशेष राजनीतिक मिशंस में भी विदिशा की अहम भूमिका होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed