फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vidhan Sabha Chunav Results 2018: Rahul gandhi praises congress workers

मोदी जी ने सिखाया राजनीति में क्या नहीं करना चाहिए : राहुल गांधी

Wed, 12 Dec 2018 04:35 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
Vidhan Sabha Chunav Results 2018: Rahul gandhi praises congress workers
तीन राज्यों में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को नसीहत देते हुए उनके काम को आगे बढ़ाने की बात कही। मंगलवार शाम मीडिया से रूबरू राहुल ने बेबाकी से कहा कि नरेंद्र मोदी ने मुझे सिखाया है कि राजनीति में क्या नहीं करना चाहिए। विपक्ष के नेता के नाते मुझे अफसोस है कि मोदी जी ने देश की धड़कन को नहीं सुनी। उनमें घमंड है और देश की जनता सबसे अच्छी टीचर है। मोदी ये समझने में चूक गए कि फिलहाल देश का सबसे अहम मुद्दा रोजगार और किसान है। 
विज्ञापन


 राहुल ने भाजपा के कांग्रेस मुक्त के नारे का जवाब देते हुए कहा कि हमारी सोच भाजपा की विचारधारा से अलग है उसके खिलाफ लड़ेंगे। जिस तरह आज तीन राज्यों में हराया है 2019 में भी हराएंगे। लेकिन हम भारत से किसी को भी मुक्त नहीं करना चाहते हैं हम असहमत हैं लेकिन किसी को मिटाना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


राहुल तीनों राज्यों में सरकार बनते ही कर्ज माफ करने की बात कही। राहुल ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के भाजपा मुख्यमंत्रियों के काम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हमने उन्हें हराया है लेकिन उन्होंने राज्यों के लिए जो काम किया है, उसके लिए धन्यवाद देता हूं। हम बदलाव के साथ उनके कामों को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी भ्रष्ट हैं, उनके भ्रष्टाचार से जीत मिली 
राहुल ने कहा देश ने पीएम को तीन मुद्दों रोजगार, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए चुना, लेकिन नरेंद्र मोदी खुद भ्रष्ट हैं। उनके भ्रष्टाचार का कारण भी तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत का कारण है। राफेल में भ्रष्टाचार हुआ है और एक दिन सच्चाई जरूरी सामने आएगी। 

ईवीएम पर सवाल उठाया 
चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद भी राहुल गांधी ईवीएम को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम वैश्विक समस्या है। ईवीएम में लगने वाली चिप की मदद से मशीन में छेड़छाड़ संभव है और चुनाव को प्रभावित किया जा सकता है। जबकि बैलेट पेपर से ऐसा संभव नहीं है। इसलिए दुनिया के बड़े देशों अमेरिका आदि में बैलट पेपर का इस्तेमाल होता है। 


विपक्षी दल एक साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 
कांग्रेस अध्यक्ष ने तीन राज्यों में मिली जीत के बाद भी विपक्षी दलों के साथ मजबूत गठबंधन और एकजुटता से चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने सपा-बसपा के गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर कहा कि उनकी विचारधारा हमारी विचारधारा से अलग नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed