विडियोकॉन की शिवसेना पर बड़ी मेहरबानी, दिया 85 करोड़ का चंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी वीडियोकॉन की शिवसेना पर मेहरबानी सवालों के घेरे में फंसती नजर आ रही है। चुनाव आयोग को दी गई जानकारी में साफ हुआ है कि 2015-16 के दौरान शिवसेना को मिले कुल 86.84 करोड़ रूपये के चंदे में से अकेले वीडियोकॉन ने पार्टी को 85 करोड़ का चंदा दिया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक वीडियोकॉन कंपनी को नियंत्रित करने वाले राजकुमार धूत शिवसेना से राज्यसभा के सांसद हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में वीडियोकॉन ने शिवसेना को एक छोटी रकम 2.83 करोड़ का चंदा दिया था, जो कि इस वर्ष पार्टी को वीडियोकॉन से मिले चंदे के मुकाबले बेहद कम है।
इस बार शिवसेना को मिला फंड अन्य पार्टियों को मिले फंड की अपेक्षा बेहद ज्यादा है, इस वजह से ये सवालों के घेरे में है। वहीं वीडियोकॉन ने शरद पवार की पार्टी एनसीपी को 25 लाख का चंदा दिया। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पार्टियों को मिले चंदे की जानकारी दी गई है।
शिवसेना ने दी थी जानकारी
इनकम टैक्स की धारा 139 के तहत 27 सितंबर 2016 को शिवसेना के सचिव और राज्यसभा सांसद अनिल देसाई ने 2015-16 वित्तीय वर्ष के दौरान पार्टी को मिले चंदे का ब्यौरा दिया था। देसाई ने इसमें कॉर्पोरेट और नॉन कॉर्पोरेट चंदे की अलग-अलग जानकारी दी थी।
शिवसेना ने विडियोकॉन से मिले इस चंदे की वजह से कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल के अलावा एनसीपी और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों को चंदे के मामले में पीछे छोड़ दिया है। वहीं अभी भाजपा ने चंदा देने वालों की सूची साझा नहीं की है। पिछली बार 2014-15 में भाजपा को सबसे ज्यादा 437.35 करोड़ का चंदा मिला था।