फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video shows Kerala youth assaulted by accused, posted on WhatsApp, News in hindi

Kerala: युवक से क्रूरता और बर्बरता का वीडियो वायरल; आरोपियों ने पहले पीटा, फिर व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया

Fri, 21 Mar 2025 10:18 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 21 Mar 2025 10:18 PM IST
सार

केरल में एक आरोपी की तरफ से एक युवक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी युवक के घर में घुसकर उसे बाहर निकालकर लोहे की रॉड से उस पर बेरहमी से हमला करता दिख रहा है। इसके बाद उसने हमले के वीडियो को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया था।

विज्ञापन
Video shows Kerala youth assaulted by accused, posted on WhatsApp, News in hindi
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

केरल में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आरोपी युवक को लोहे की रॉड से बुरी तरह मारता हुआ दिख रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित के घर में घुसकर उसे जबरन बाहर निकाला और फिर उस पर हमला किया। इतना ही नहीं, उसने इस हमले का वीडियो बनाकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी की पहचान श्रीराज के रूप में हुई है, जो मुलवुकाड के थंथोन्नी थुरुथ द्वीप का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। यह हमला थ्रिक्काकारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने इस मामले में पहले ही केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Nagpur Violence: नागपुर हिंसा मामले में 14 और लोग गिरफ्तार, अब तक 105 पर शिकंजा; तीन नई एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से कई अपराधों में शामिल है आरोपी
आरोपी श्रीराज के खिलाफ पहले से ही केरल एंटी-सोशल एक्टिविटीज (केएएपीए) एक्ट के तहत 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह कोच्चि पुलिस की सीमा से बाहर कर दिया गया था, लेकिन कानून का उल्लंघन करते हुए उसने छिपकर शहर में रहना शुरू कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी श्रीराज के खिलाफ घर में घुसकर महिलाओं पर हमला करने, हत्या की कोशिश और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज हैं। 


गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की 
वहीं इस मामले में गिरफ्तारी के दौरान भी आरोपी श्रीराज ने भागने की कोशिश की। वह पहले भी पुलिस से बचने के लिए समुद्री दलदल में कूद जाता था। लेकिन इस बार पुलिस ने सटीक योजना बनाकर उसे चारों तरफ से घेर लिया और पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें - SC: 'जमानत पर रिहा बुजुर्ग आरोपियों की दोषसिद्धि के खिलाफ अपील को दें प्राथमिकता', कोर्ट की 'सुप्रीम' टिप्पणी

आरोपी को फिल्मों से मिली हिंसा की प्रेरणा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी श्रीराज ने पूछताछ में बताया कि उसने हाल ही में रिलीज हुई एक फिल्म से प्रेरित होकर इस तरह की हिंसा की। हमले के पीछे एक लड़की से संबंध होने की बात भी सामने आई है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed