फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video: Road washed away by floods in Sikkim, 2400 tourists trapped, Army made a temporary road to rescue

Video: सिक्किम में बाढ़ से बह गई सड़क, फंस गए 2400 पर्यटक, सेना ने संभाला मोर्चा और बना दिया अस्थायी मार्ग

Sat, 17 Jun 2023 03:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैंगटोक Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 17 Jun 2023 03:28 PM IST
सार

पर्यटकों में 60 कॉलेज छात्र भी थे जो तीन दिन से भारी बारिश के कारण लाचेन इलाके में फंसे हुए थे। अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त इलाके में फंसे 2,464 लोगों को निकालने के लिए 19 बस और 70 छोटे वाहनों को भेजा है

विज्ञापन
Video: Road washed away by floods in Sikkim, 2400 tourists trapped, Army made a temporary road to rescue
सिक्किम में आई बाढ़ से बह गई सड़क - फोटो : Social Media

विस्तार

बाढ़ की चपेट में आने के बाद से सिक्किम की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उत्तरी सिक्किम के चुंगथंग में स्थित एक सड़क 16 जून को बाढ़ के कारण बह गई। सड़क के बहने से लगभग 2400 पर्यटक वहां फंस गए थे। इसके बाद बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के कर्मचारियों ने सेना के साथ स्वास्तिक प्रोजेक्ट के तहत बारिश में रात भर क्षतिग्रस्त इलाके में पर्यटकों को निकालने की कोशिश की और पर्यटकों के लिए एक अस्थाई क्रॉसिंग का निर्माण किया। 
विज्ञापन


करीबन 300 पर्यटकों को आज दोपहर के 12 बजे तक बाढ़ क्षतिग्रस्त इलाके से बाहर निकाल लिया गया है। गुवाहटी से सेना के पीआरओ महेंद्र रावत ने कहा कि सड़क कनेंक्टिविटी को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इस दौरान पर्यटकों को क्षतिग्रस्त इलाकों से निकालने का काम जारी रहेगा। 
विज्ञापन


पर्यटकों में 60 कॉलेज छात्र भी हैं, जो तीन दिन से भारी बारिश के कारण लाचेन इलाके में फंसे हुए थे। अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त इलाके में फंसे 2,464 लोगों को निकालने के लिए 19 बस और 70 छोटे वाहनों को भेजा है। फिलहाल तीन बस और दो अन्य वाहन 123 पर्यटकों को लेकर गैंगटोक के लिए रवाना हो चुकी है। 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिक्किम पुलिस, जीआरईएफ, बीआरओ, आईटीबीपी, सेना, ट्रैवल एजेंसी एसोसिएशन सिक्किम की क्विव एक्शन टीम के कर्मचारी फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उत्तर सिक्किम जिला प्रशासन ने फंसे हुए पर्यटकों के बारे में संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर - 8509822997 /116464265 स्थापित की है।


मेघालय में भारी बारिश से लोगों की मौत, भूस्खलन
मेघालय में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण शनिवार को राज्य के पश्चिमी खासी हिल्स जिला स्थित अपने घर में फंसी दो लड़कियों के शव परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों की मदद से बरामद कर लिए गए। एक अन्य घटना में दो दिन पहले पूर्वी खासी हिल्स जिले के मौसीनराम में एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया था। पुलिस ने ट्रक में मौजूद छह लोगों में से चार लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। घटना के समय यह ट्रक थिएडडिएंग गांव जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed